फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mosquitoes spread on Nagala Gange road, people worried

Kanpur News: नगला गंगे की सड़क पर फैला कीचड़, लोग परेशान

Thu, 30 Oct 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mosquitoes spread on Nagala Gange road, people worried
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बछरोई के नगला गंगे गांव के लोगों को पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कच्चे रास्ते पर बारिश से कीचड़ हो गया है। इससे ग्रामीणों का आना जाना मुश्किल हो गया है। गांव के लगभग 20 परिवार के लोगों का इसी रास्ते से आना जाना रहता है। ग्रामीण राजू सविता, रामौतार, बड़ेलाल, प्रेमचंद, नेतराम, श्यामबाबू का कहना है कि पंचायत में विकास के कई कार्य हो रहे हैं, लेकिन उनकी बस्ती और स्कूल तक पहुंचने वाला यह कच्चा रास्ता आज तक पक्का नहीं किया गया। गांव के ओमकार, ब्रह्मचारी ने बताया कि बरसात शुरू होते ही रास्ता दलदल में बदल जाता है। बच्चों को स्कूल भेजना और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाना सबसे कठिन काम हो जाता है। कई बार लोग फिसल कर चोटिल भी हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार पंचायत प्रधान से रास्ते को पक्का कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव की रामबेटी व राजवती का कहना है कि कच्चे रास्ते के कारण पानी भर जाने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। कई बार पशुओं को भी फिसलकर चोट लग चुकी है। वहीं इस संबंध में पंचायत सचिव मृदुल शाक्य ने बताया कि वह रास्ते की पैमाइश करवाकर बजट आने पर निर्माण कार्य शुरू कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed