फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   more than five hundred ballot boxes theft

चुनाव आयोग के दावों की निकली हवा, पांच सौ से ज्यादा मतपेटियां चोरी

Thu, 23 Feb 2017 03:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 03:29 PM IST
सार

582 मतपेटियां चोरी 
​लोकसभा, विधानसभा छोड़कर सभी चुनाव में मतपेटियों का उपयोग होता है
 

विज्ञापन
more than five hundred ballot boxes theft
मुख्यालय के जीजीआईसी के हाल का टूटा दरवाजा का हिस्सा।

विस्तार

एक तरफ जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिन रात एक किए है। वहीं चोरों ने पांच सौ से ज्यादा मतपेटियां पार कर दी हैं। जानकारी होते ही पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर कॉलेज के हाल और टूटे दरवाजे वाले स्थान का निरीक्षण किया। कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जिले में लोकसभा व विधानसभा चुनाव को छोड़कर अन्य सभी चुनाव में बैलेट पेपर व मतपेटी का प्रयोग होता है। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय मतपेटियों को सुरक्षित रखता है। लगभग डेढ़ साल पहले पंचायत चुनाव होने के बाद इन मतपेटियों को मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज के हाल में रखा गया था। विधानसभा चुनाव में ईवीएम का प्रयोग होने से इसका महत्व नहीं है।
विज्ञापन

 

more than five hundred ballot boxes theft
डेमो
लेकिन कर्मचारियों को बैलेट पेपर और उनके मतदान पत्र को इन्हीं पेटियों में रखा गया है। इसी काम के लिए जब कार्यालय के वरिष्ठ सहायक हीरालाल मतपेटी निकालने कालेज पहुंचे तो वहां का दरवाजा टूटा मिला। दो दरवाजों का आधा हिस्सा टूटा मिला। इसमें अंदर रखी मतपेटियों की गिनती कराई गई तो सबकी आंखे खुली रह गईं। कुल 582 मतपेटियां चोरी हो गई थीं। इसकी जानकारी होते ही पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कोतवाल सत्यपाल सिंह मय फोर्स पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत भइयालाल भी पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इस कालेज के सभागार में कुल 2233 मतपेटियां गिनवाकर रखी गई थीं। इसमें से 582 गायब हैं। चोरों ने सभागार के प्रमुख व पीछे के दरवाजे को आधा तोड़कर मतपेटियां गायब कर दीं। मंगलवार को कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मतपेटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वह तो भला हो कि विधानसभा चुनाव ईवीएम से होना है जिससे इन चोरी गई मतपेटियों से कोेई प्रभाव नहीं पडे़गा। अन्यथा इतनी बडी संख्या में मतपेटियां चोरी होने पर तो पूरा चुनाव ही प्रभावित हो जाता। इस मामले में डीएम मोनिका रानी ने बताया कि किसी अधिकारी ने इसकी जानकारी नहीं दी है। इस मामले में सभी संबधित अधिकारियों से जानकारी लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed