{"_id":"67eaf4b88a68d8dce60b6d99","slug":"more-than-15-trains-are-16-16-hours-late-passengers-are-upset-kanpur-news-c-362-1-ka11006-121442-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 15 से ज्यादा ट्रेनें 16-16 घंटे लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 15 से ज्यादा ट्रेनें 16-16 घंटे लेट, यात्री परेशान
विज्ञापन
कानपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। यह तब है जब न तो ठंड का मौसम है और न ही कोहरा पड़ रहा है। सोमवार को भी 15 से ज्यादा ट्रेनें 16-16 घंटे तक देरी से सेंट्रल पर आईं। इस दौरान करीब 700 लोगों ने टिकट वापस किए व 100 से अधिक ने दूसरी ट्रेन पकड़कर यात्रा की।
सोमवार को उड़ीसा संपर्क क्रांति 12 घंटे, कटिहार-दिल्ली 12 घंटे, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर स्पेशल 11, नीलांचल एक्सप्रेस 10, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 06:30, पटना-नई दिल्ली स्पेशल छह घंटे, हावड़ा राजधानी व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल चार घंटे देर से आई। इसके अलावा नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल तीन घंटे, आनंद विहार-गया स्पेशल चार घंटे, फरक्का एक्सप्रेस ढाई घंटे, लखनऊ-रायपुर गरीब रथ ढाई घंटे, लखनऊ-कानपुर मेमू दो घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची।
वहीं, 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 16 घंटा लेट रही। वहीं, 02398 आनंद विहार-गया स्पेशल भी करीब 4.30 घंटे से ज्यादा समय पर गोविंदपुरी स्टेशन पहुंची। इस पर कई यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर नाराजगी जताई। कुछ यात्रियों ने लेट होने वाली ट्रेनों के शौचालय में पानी भी खत्म होने की शिकायत की।