फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   More stress among youth, spoiling the pace of biological clock

Kanpur News: युवाओं में अधिक तनाव, बिगाड़ रही बायोलॉजिकल घड़ी की चाल

Sat, 25 Jan 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
More stress among youth, spoiling the pace of biological clock
कानपुर देहात। इंसान का शरीर बायोलॉजिकल घड़ी के अनुसार काम करता है। डॉक्टरों के अनुसार इस घड़ी का नियंत्रण मस्तिष्क के पास होता है। यही हमें सोने-उठने से लेकर नित्यक्रिया तक के लिए अलर्ट करता है। अधिक तनाव की वजह से यह घड़ी प्रभावित हो रही है। यह समस्या लेकर युवा हर दिन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में उपचार को पहुंचे अशोक नगर के सिद्दार्थ गुप्ता ने डॉक्टर को बताया कि रात में ठीक तरह से नींद नहीं आती और दिन भर बेचैनी रहती है। एमडी मेडिसिन डॉ. प्रतीक सक्सेना ने जब सिद्दार्थ की काउंसलिंग की तो पता चला कि 30 वर्ष की उम्र होने पर उसके घर वाले नौकरी के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। इस वजह से वह दिनभर सोचता रहता है। डॉक्टर ने उसे दवा देकर नियमित योग क्रिया और घरवालों को हर समस्या बताने की सलाह दी।
विज्ञापन

इसी तरह ओपीडी में आए लालपुर निवासी शुभम यादव ने डॉ. प्रतीक को बताया कि पिता का काम ठीक तरह से नहीं चल रहा है। इस वजह से घरवाले उस पर कमाने का दबाव बना रहे हैं, जबकि वह अभी पढ़ाई करना चाहता है। इस पर डॉक्टर ने घरवालों और अपने दोस्तों के साथ वार्ता करने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें दवा देकर नियमित कसरत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रतीक का कहना है कि आजकल के युवाओं में नौकरी का बहुत दबाव है। 25 वर्ष की उम्र होने के बाद युवाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि तनाव से गुजर रहे युवाओं को अपने अच्छे दोस्तों और घरवालों से सारी बात करनी चाहिए, ताकि तनाव को कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि तनाव कम होने पर ही व्यक्ति का दिमाग ठीक तरह से सोच पाता है।


...............
यह भी होती समस्या-

डॉ. प्रतीक का कहना है कि कई बार हार्मोंस में बदलाव की वजह से भी तनाव देखने मिलता है। उन्होंने बताया कि बायोलॉजिकल घड़ी को मेडिकल में सर्केडियन रिदम कहते हैं। यह मस्तिष्क में होती है। आजकल की जीवनशैली काम की वजह से बिगड़ गई। रात के समय सर्केडियन रिदम को लगना चाहिए कि हम रात में सो जाए, लेकिन तनाव की वजह से वह सुबह चार बजे सोने को सोचती हैं। डॉ. प्रतीक का कहना है कि कई लोग रात में काम करते हैं, उनके साथ में यह समस्या होती है। कई बार यह लोग दिन में शोरगुल की वजह से सो नहीं पाते हैं।
................
इस तरह करें बचाव
-ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
-परिवार व दोस्तों से वार्ता करते रहें।
-हरी सब्जियों का सेवन करें।
-मौसमी फल खाएं।
-नियमित रूप से योग क्रियाएं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed