फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   More patients, less number of doctors and nurses

Kanpur News: रोगी अधिक, डॉक्टर और नर्स की संख्या मिली कम

Wed, 06 Aug 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
More patients, less number of doctors and nurses
कानपुर। हैलट के बाल रोग अस्पताल का महानगर मजिस्ट्रेट (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) देवेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। यहां अस्पताल की व्यवस्था को देखा। रोगियों की संख्या के सापेक्ष चिकित्सकों और नर्सों की कमी मिली। वार्ड में वेंटिलेशन के लिए कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। बच्चों के सभी 100 बेड पर ऑक्सीजन व्यवस्था से पाई गई।
विज्ञापन

महानगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप ने एनआईसीयू के 24 और पीआईसीयू के 20 बेड पर भर्ती सभी बच्चों के उपचार की जानकारी ली। बेड की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। विभागाध्यक्ष डॉ. एसके गौतम ने बताया कि तीन महीने में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन आ जाने पर इलाज की प्रक्रिया बेहतर हो जाएगी। निरीक्षण में इमरजेंसी, थैलेसीमिया और एनआइसीयू वार्ड की स्थिति का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कर्मचारियों की कमी दूर करने पर भी जोर दिया। थैलेसेमिया वार्ड में 221 बच्चे पंजीकृत हैं जिनको नियमित रूप से प्रति माह आना होता है। कहा कि उनके वार्ड को बड़ा करने की आवश्यकता है ताकि उनका प्रमुखता से उपचार हो सके। इस दौरान डॉ. एके आर्या, आरोग्य दर्पण के सीईओ रामप्रकाश वर्मा, मैट्रन राजकुमारी खरवार और स्टॉफ नर्स सहित कई वरिष्ठ कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed