फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Monsoon friendly rain is not happening, Kanpur Bundelkhand region may be declared drought prone

UP: नहीं हो रही है मानसून के अनुकूल बारिश, सूखाग्रस्त घोषित हो सकता है कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र, ये है अलर्ट

Wed, 26 Jul 2023 09:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Jul 2023 09:34 AM IST
सार

Kanpur News: डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले तीन दिन मौसम और फसलों के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण हैं। यदि इन तीन दिनों में बारिश का सिलसिला लगातार नहीं चला, तो खरीफ की फसल विशेष रूप से धान के उत्पादन पर संकट आ सकता है।

विज्ञापन
Monsoon friendly rain is not happening, Kanpur Bundelkhand region may be declared drought prone
सूखाग्रस्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पिछले करीब 9 दिनों से मानसून के अनुकूल बारिश नहीं हो रही है। इसकी वजह से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में खरीफ की फसल प्रभावित हो रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का कहना है कि यदि अगले तीन दिनों तक बारिश नहीं होती है, तो कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित हो सकता है।

विज्ञापन

मौसम की इस बेरुखी का असर फसलों पर पड़ रहा है। इसको देखते हुए 27 जुलाई को शासन के निर्देश पर कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से प्रदेश भर के मौसम विशेषज्ञों, कृषि विभाग के अधिकारियों की एक बैठक लखनऊ में बुलाई गई है। बैठक में इस सीजन में अभी तक हुई बारिश और आगे के मौसम और उससे जुड़ी फसलों की स्थिति का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सभी जिलों से रिपोर्ट भी ली जाएगी। मौसम और कृषि विशेषज्ञों की ओर से मौसम और फसलों की स्थिति पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक मंथन किया जाएगा। इसके लिए सभी कृषि विश्वविद्यालयों, मौसम विभागों को पत्र भी भेज दिया गया है। डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले तीन दिन मौसम और फसलों के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोनवार एडवाइजरी भी जारी होगी
यदि इन तीन दिनों में बारिश का सिलसिला लगातार नहीं चला, तो खरीफ की फसल विशेष रूप से धान के उत्पादन पर संकट आ सकता है। बैठक में लिए गए फैसलों के बाद जोनवार एडवाइजरी भी जारी की जाएगी। डॉ. पांडेय के अनुसार अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह की ओर से बैठक के बाद दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे, जो काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

इन विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है
गन्ना, मक्का, धान, मत्स्य, उद्यान सहित करीब 15 विभागाें जुड़े अधिकारी व विशेषज्ञ

इस महीने अभी तक इस क्षेत्र के सभी जिलों में जितनी बारिश हुई है, वह निर्धारित बारिश से काफी कम है। इस वजह से सूखे जैसे हालात बनते जा रहे हैं। अगले तीन दिन के मौसम पर यह निर्भर करता है कि आगे के हालात कैसे रहेंगे। दरअसल पिछले एक सप्ताह से ट्रफ लाइन के काफी नीचे चले जाने की वजह से बारिश नहीं हो रही है।  -डॉ. एसएन पांडेय मौसम विभाग प्रमुख

जुलाई में जिलों में अभी तक हुई बारिश (मिमी में)

  • कानपुर              -253.1
  • कानपुर देहात     -183.8
  • इटावा               -287.8
  • हरदोई               -257.3
  • फतेहपुर            -240.2
  • उन्नाव              -229.7
  • लखनऊ             -260.2
  • कन्नौज             -564.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed