फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Monsoon delayed by a week, arriving on time only twice in 56 years

Kanpur News: मानसून एक सप्ताह लेट, 56 साल में दो बार ही समय पर आया

Tue, 09 Jun 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Monsoon delayed by a week, arriving on time only twice in 56 years
कानपुर। इस बार मानसून पिछड़ने के संकेत मिलने लगे हैं। आकलन किया जा रहा है कि मानसून निश्चित समय 20 जून से एक सप्ताह देर से आ सकता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग में उपलब्ध आंकड़ों को देखें तो 56 साल में सिर्फ दो बार मानसून समय पर कानपुर परिक्षेत्र आया है। इसके अलावा मानसूनी बारिश आगे-पीछे हुई है। मानसून सबसे अधिक वर्ष 2002 में 31 जुलाई को यहां पहुंचा था तब यह 41 दिन देरी से आया था।
विज्ञापन




चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दो बार वर्ष 2016 और वर्ष 2025 में मानसून समय से 20 जून को यहां पहुंच पाया। अन्य वर्षों में इसकी स्थिति निश्चित समय से आगे-पीछे रही है। 56 साल में मानसून सबसे अधिक एक बार लेट हुआ। वर्ष 2002 में 41 दिन देर से आया। उसके पहले वर्ष 2022 में एक महीने लेट हुआ था। मानसून 20 जुलाई को कानपुर परिक्षेत्र पहुंच पाया।
विज्ञापन




इसके अलावा मानसून समय के पहले भी यहां आया है। 56 साल में सबसे जल्दी वर्ष 1975 में तीन जून को यहां पहुंचा था। छह जून को वर्ष 2001 में यहां आया। कुल मिलाकर अभी तक 11 बार मानसून 20 जून के पहले यहां पहुंचा। 15 बार जुलाई के महीने में कानपुर परिक्षेत्र पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी ने बताया कि स्थिति ऐसी ही रही तो इस बार मानसून के यहां 28 जून तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed