{"_id":"5831d9a34f1c1bbf04b3997b","slug":"monkey-were-following-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटखने बंदरों से मचा ‘कोहराम’, छत से गिरकत महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटखने बंदरों से मचा ‘कोहराम’, छत से गिरकत महिला की मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 20 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
कटखने बंदरों की वजह से कालपी में एक और जान चली गई
उरई के पास कालपी में कटखने बंदरों से इलाके में कोहराम मच गया। इस वजह से छत से गिरकत महिला की मौत हो गई।
सर्राफा कारोबारी कल्लू उर्फ अरविंद सोनी परिवार समेत तरीबुल्दा मोहल्ले में रहते हैं। उनकी पत्नी रेखा सोनी अपने घर की छत पर कपडे़ फैला रही थी। इसी बीच बंदरों ने हमला कर दिया। वह बच कर भागने के चक्कर में तीन मंजिला छत से नीचे गिर पड़ीं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो पुत्रियां व एक पुत्र है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही कटखने बंदरों की समस्या से निजात दिलाया जाएगा।