फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Money to rain on players today for the UP T20 League.

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग के लिए आज खिलाड़ियों पर बरसेंगे रुपये

Fri, 24 Jul 2026 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Money to rain on players today for the UP T20 League.
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का मिनी ऑक्शन शुक्रवार को आगरा में होगा। यहां छह फ्रेंचाइजी 45 रिक्त स्थानों को भरने के लिए करीब 282 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। सभी टीमों की कोशिश संतुलित और मजबूत संयोजन तैयार कर आगामी सत्र में खिताब की दावेदारी पेश करने की रहेगी।
विज्ञापन


ऑक्शन में कानपुर सुपर स्टार खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। टीम ने पहले सात खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। अब 18 सदस्यीय टीम पूरी करने के लिए 11 नए खिलाड़ियों का चयन करना है। फ्रेंचाइजी के पास 60 लाख रुपये की पर्स वैल्यू उपलब्ध है। वहीं सबसे अधिक 80.60 लाख रुपये की राशि नोएडा सुपर किंग्स के पास है, जिसे 10 खिलाड़ियों को खरीदना है। गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रास, मेरठ मेवेरिक्स और लखनऊ फाल्कंस ने 12-12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इन चारों टीमों को छह-छह खिलाड़ियों की जरूरत है।
विज्ञापन


गोरखपुर के पास 55.90 लाख रुपये, काशी के पास 47.15 लाख रुपये, लखनऊ के पास 30.20 लाख रुपये और मेरठ के पास 28.70 लाख रुपये का बजट है। यूपीसीए के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया का संचालन अभिनेता अंगद बेदी करेंगे। खिलाड़ियों को तीन बेस प्राइस श्रेणियों में रखा गया है। ऑक्शन में 10 खिलाड़ियों का बेस प्राइस पांच लाख, 45 खिलाड़ियों का साढ़े तीन लाख और शेष खिलाड़ियों का बेस प्राइस ढाई लाख रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलामी में यूपीसीए के स्पीड हंट कार्यक्रम से चयनित 38 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों ने तेज गेंदबाजी और प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। जल्द ही महिला यूपी टी-20 लीग शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है, इससे महिला क्रिकेटरों को भी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed