फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Monday was the hottest Monday in June, with temperatures exceeding the maximum.

Kanpur News: जून में सोमवार सबसे ज्यादा तपा, तापमान से ज्यादा गर्मी हुई महसूस

Tue, 09 Jun 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Monday was the hottest Monday in June, with temperatures exceeding the maximum.
कानपुर। पछुवा और पुरवा हवा के टकराने से आई आंधी और बूंदाबांदी का असर सात जून तक रहा। आठ जून को पहली बार पारा सामान्य औसत तापमान से 0.2 डिग्री अधिक होकर 41.4 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार जून का सबसे गर्म दिन रहा। उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ आ रही हल्की नमी से हीट इंडेक्स बढ़ गया है। इससे लोगों को अधिक गर्मी लगी। इसके साथ ही अल्ट्रा वायलट किरणों के सीधे पड़ने से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी महसूस हुई। 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है। सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 0.2 डिग्री अधिक रहा है। 24 घंटे में माहौल में सुबह की नमी 12 प्रतिशत घटकर 49 प्रतिशत और दोपहर की नमी एक प्रतिशत घटकर 34 प्रतिशत हो गई। मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि सुबह आठ बजे ही तापमान 35 डिग्री पार कर गया। इसके बाद दोपहर ढाई बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक 41.4 डिग्री पर पारा बना रहा। उन्होंने बताया कि पांच दिन तक हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed