फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Molesting in Humsafar Clone Express, Minor said Uncle kept molesting her for one and a quarter hour

“हमसफर में छेड़खानी”: नाबालिग बोली- अंकल सवा घंटे तक करते रहे छेड़छाड़, रेलकर्मी के परिवार ने नहीं दी कोई तहरीर

Sat, 14 Sep 2024 04:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Sep 2024 04:51 AM IST
सार

Kanpur News: बरौनी-दिल्ली हमसफर (क्लोन स्पेशल) एक्सप्रेस के एसी कोच में रेलकर्मी ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी थी। इस पर भीड़ ने उसे पीट दिया था, जिसके बाद अस्तपाल में उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Molesting in Humsafar Clone Express, Minor said Uncle kept molesting her for one and a quarter hour
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हमसफर क्लोन एक्सप्रेस में छेड़छाड़ के मामले की पीड़ित नाबालिग ने शुक्रवार को कानपुर जीआरपी के सामने अपने बयान दर्ज कराए। नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने करीब सवा घंटे तक उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान बीच में एक बार मां को बताने का प्रयास किया, तो उन्होंने डरा दिया।

विज्ञापन

वहीं, मृत रेलवे कर्मी के परिजन तहरीर देते हैं, तो उसकी जांच लखनऊ जीआरपी करेगी। उधर, पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार सुबह मृतक के चाचा जय प्रकाश को शव सौंप दिया गया। बता दें, नाबालिग की मां की तरफ से दी गई तहरीर में रात करीब ढाई बजे ट्रेन के ऐशबाग स्टेशन से आगे निकलने के बाद बेटी के छेड़छाड़ की सूचना देने पर जब उन्होंने आरोपी रेलकर्मी से पूछताछ की तो वह बहस करने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान आसपास मौजूद यात्रियों ने नाबालिग से छेड़छाड़ की बात सुनकर आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे बाद टीटीई और रेलवे का सुरक्षा स्टॉफ पहुंचा। इस बीच नाबालिग के पिता ने 139 पर सूचना दे दी। पुलिस ने उस मामले में केस दर्ज किया था। हालांकि इस मामले में आरोपी रेलवे कर्मी की मौत के बाद अब यह मामला बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

पत्नी से अलग रहता था रेलकर्मी
मुजफ्फरपुर से आए मृत रेलकर्मी के चाचा जयप्रकाश ने बताया कि प्रशांत को पिता अरुण की मौत के बाद रेलवे में ग्रुप डी में नौकरी मिली थी। काफी समय से वह पत्नी से अलग रह रहा था। उसके एक बेटी भी है। वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। ड्यूटी भी कम करता था। उसका एक भाई पुलिस में है लेकिन वह भी अपने परिवार के साथ अलग रहता है।

विज्ञापन

पिटाई से टूटी पसलियां फेफड़ों में घुसीं, खून बहने से हुई मौत
सरसौल के डॉ. विशाल गौतम और बिधनू के डॉ. अवधेश यादव के पैनल ने मृत रेलकर्मी का पोस्टमॉर्टम वीडियो फोटोग्राफी के बीच किया। गुरुवार रात 11 बजे से सुबह साढ़े 5 बजे के बीच करीब छह घंटे चले पोस्टमॉर्टम में प्रशांत की दोनों तरफ की पसलियां टूटी मिलीं। पसलियां फेफड़ों में घुस गईं। सिर, पीठ, छाती के नीचे तक पिटाई की वजह से आईं 10 से ज्यादा चोटें मिलीं। सिर व छाती में खून भरा हुआ था। अधिक खून बहने से प्रशांत की मौत होना बताया गया है।

मामले की जांच करेंगी सीओ जीआरपी
हमसफर क्लोन एक्सप्रेस में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में जीआरपी सेंट्रल की हिरासत में आरोपी रेल कर्मी की मौत के मामले की जांच सीओ जीआरपी सुनीता सिंह करेंगी। एसपी जीआरपी प्रयागराज अभिषेक यादव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सीओ ट्रेन में हुई छेड़छाड़ व मारपीट से लेकर कानपुर में जीआरपी के आरोपी को हिरासत में लेने के बाद हुई मौत तक हर पहलू की जांच कर अपनी रिपोर्ट एसपी जीआरपी को सौपेंगी।

एसपी जीआरपी प्रयागराज ने दिए आदेश
बता दें, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में यात्रियों ने ट्रेन में ही आरोपी रेल कर्मी प्रशांत को बुरी तरह पीटने के बाद जीआरपी के हवाले कर दिया था। इस दौरान नाबालिग की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। घायल प्रशांत को अस्पताल भेजने में जीआरपी को करीब सात घंटे का समय लग गया था।

रेल कर्मी के परिवार ने नहीं दी कोई तहरीर
हमसफर एक्सप्रेस में सवार रेलकर्मी प्रशांत कुमार के परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं की है। जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह के मुताबिक पोस्टमॉर्टम के बाद शव मृतक के चाचा जय प्रकाश और मामा प्रमोद को सौंप दिया गया। देर रात वह शव मुजफ्फरपुर के समस्तपुर स्थित पैतृक निवास ले गए।

ऐशबाग जीआरपी को मामला ट्रांसफर कर दिया
परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से लिखित रूप में इनकार किया है। हालांकि उनके तैनाती स्थल मुजफ्फरपुर में रिपोर्ट और घटना का ब्यौरा भेज दिया गया है। शुक्रवार सुबह पर्चा काटते हुए ऐशबाग जीआरपी को मामला ट्रांसफर कर दिया गया। वहीं से आगे की कार्रवाई होगी।

पढ़ें क्या था पूरा मामला
बरौनी-दिल्ली हमसफर (क्लोन स्पेशल) एक्सप्रेस के एसी कोच में रेलकर्मी ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। इस पर भीड़ ने उसे पीट दिया। इतना ही नहीं पीटते हुए उसे लखनऊ से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक लाई। यहां जीआरपी ने उतारा और थाने ले गई। हिरासत में लिए जाने के बाद और मेडिकल की बात सुनते ही उसकी हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस से उसे केपीएम अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर मामला लखनऊ ट्रांसफर कर दिया। घटना बुधवार सुबह की है।

छेड़छाड़ कर धमकाया, टॉयलेट में जाकर बेटी ने मां को सुनाई आपबीती
रेलकर्मी प्रशांत कुमार के खिलाफ शिकायत करने वाली पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने पहले तो बेटी को अपनी सीट पर बैठा लिया था। फिर छेड़छाड़ की। विरोध जताने पर आरोपी ने उसे धमकाया। बेटी डरी-सहमी चुपचाप बैठी रही। कुछ देर बाद उनके साथ टॉयलेट गई, वहां उसने आपबीती सुनाई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed