{"_id":"58e67fce4f1c1b68625b3f40","slug":"molesting-daughter-going-with-mother","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो दल से भी नहीं लगा डरा, फिर किया कुछ ऐसा जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रोमियो दल से भी नहीं लगा डरा, फिर किया कुछ ऐसा जानकर उड़ जाएंगे होश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 08:24 AM IST
सार
-कालिका देवी मंदिर के पास युवती से छेड़छाड़
-कोतवाली में आरोपी युवक ने किया हंगामा
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी आदित्यनाथ ने यूपी में एंटी रोमियो दल तो बना दिया लेकिन इनका क्या किया जाए...
विज्ञापन
डेमो
कन्नौज के छिबरामऊ में शहर के सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ कालिकादेवी मंदिर के पास शोहदों ने बीच सड़क पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। मौके पर पहुंचे एंटी रोमियो दल ने एक शोहदे को पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। कोतवाली में आरोपी ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
गुरुवार को सौरिख रोड स्थित कालिकादेवी मंदिर के पास मेले में लगी दुकानों पर एक युवती अपनी मां के साथ खरीदारी कर रही थी। उसी समय तीन युवक वहां पर आए और युवती के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़ करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो मौके पर एंटी रोमियो दल के उपनिरीक्षक लाल सिंह, शिवनरायन मिश्रा, महिला कांस्टेबिल रीना के साथ मौके पर पहुंच गए।
डेमो
पुलिस को देख दो युवक मौके से भाग निकले, जबकि तीसरे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। उसे पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई, जहां उसने काफी देर तक हंगामा किया। कोतवाल राजबहादुर सिंह ने बताया कि अभी युवती की तरफ से घटना की तहरीर नहीं मिली है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।