फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   molestation with girl when she is alone at home

वो घर में अकेली थी तभी कुछ लड़के घर में घुस गए, फिर पूरे इलाके में कोहराम मच गया 

Thu, 31 Jan 2019 05:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 31 Jan 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
molestation with girl when she is alone  at home
डेमो
कानपुर ग्वालटोली केखलासी लाइन में बुधवार आधी रात दबंगों ने लेनदेन केविवाद में एक घर पर धावा बोल दिया। घर पर अकेली मौजूद युवती से युवकों ने छेड़खानी की। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों को भी हमलावरों ने पीटा और कई कारों में तोड़फोड़ की। फिर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों केखिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ग्वालटोली इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इलाकाई निवासी राजा का एक युवक से पांच हजार रुपए केलेनदेन का विवाद चल रहा है। बुधवार रात करीब सवा 12 बजे राजा अपने आठ साथियों ऋषभ, नीरज, बॉक्सर, अभिषेक तिवारी, आशीष, करन, भीपा व लल्लू घोष केसाथ युवक के घर पहुंच गए। इस दौरान घर पर केवल एक युवती मौजूद थी।
विज्ञापन


 

जब उसने दरवाजा खोला तो राजा व उसकेसाथी उसके अश्लील हरकतें करने लगे। जब उसने विरोध किया वह गाली-गलौज कर पीटने लगे। युवती के चीखन-चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकेपड़ोसी विशाल, विकास व उसकी मां सहित चार लोग वहां पहुंचे। उन्होंने युवती बचाने की कोशिश करने लगे। यह देख युवक इन चारों पर हमला कर दिया।

चारों की पिटाई करने केबाद मोहल्ले में खड़ी कारों केशीशे भी तोड़े। पीड़ित केमुताबिक जब सभी युवक वहां से जाने लगे तो एक दो राउंड फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इनकार कर रही है। इंस्पेक्टर केमुताबिक तहरीर के आधार पर नौ युवकों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बाद से भी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही।

घटना के  वक्त घर पर सिर्फ युवती ही मौजूद थी। उसी से युवकों ने अभद्रता कर छेड़खानी की। वहीं उसकेपड़ोसियों ने भी पुलिस को पूरी घटना बताई मगर पुलिस ने केवल मारपीट, गाली गलौज, बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। छेड़खानी की धारा नहीं लगाई गई है। पुलिस छेड़खानी की बात से भी इनकार कर रही है।दबंगों ने जय प्रकाश, ओम प्रकाश, दुर्गा शंकर शुक्ला, विष्णु शुक्ला व राम मनोहर यावद की कारों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed