फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Molestation of girls outside the bar in Kanpur, fighting and stone pelting between two parties

Kanpur: बार के बाहर युवतियों से छेड़छाड़, दो पक्षों में मारपीट-पथराव, थाना प्रभारी बोले- मामले की जानकारी नहीं

Thu, 16 Nov 2023 11:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Nov 2023 11:41 AM IST
सार

Kanpur News:  किदवईनगर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। ऐसा हुआ है, तो हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Molestation of girls outside the bar in Kanpur, fighting and stone pelting between two parties
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र में स्थित चियर्स बार के बाहर युवतियों से नशेबाजों ने छेड़छाड़ कर दी। युवतियों के पक्ष से आए युवकों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने बीच सड़क एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इससे यातायात भी प्रभावित हो गया।

विज्ञापन

वहीं, पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं हो सकी। हालांकि, विवाद शांत होने के बाद मौके पर पुलिस की एक गाड़ी जरूर पहुंची। चश्मदीदों के अनुसार निरालानगर मजदूर मंडी के पास स्थित बार देर रात तक खुला रहता है। बुधवार देर रात को दो युवतियां बार के सामने से गुजर रही थीं।
विज्ञापन

तभी बार से शराब पीकर निकले नशेबाजों ने युवतियों पर फब्तियां कस दीं। विरोध करने पर उनसे अभद्रता की। युवतियों के पक्ष से भी कई युवक मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। ईंट, पत्थर चले। यह देख मुख्य सड़क पर वाहनों का आवागमन थम गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। इसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए गलियों की तरफ भागने लगे। किदवईनगर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। ऐसा हुआ है, तो हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed