{"_id":"60539e048ebc3edbef0a8ae0","slug":"molestation-follow-up-dehat-news-knp618481262","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की कैंटीन का हटेगा पूरा स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की कैंटीन का हटेगा पूरा स्टाफ
विज्ञापन
जिला अस्पताल की कैंटीन सुपरवाइजर धर्मवीर को पद से हटाये जाने की जानकारी देते सीएमएस डॉ.वीपी सिंह?
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में तीमारदार से छेड़छाड़ के मामले में डीएम की नाराजगी पर कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। गुरुवार को सीएमएस ने कैंटीन सुपरवाइजर समेत पूरा स्टाफ हटाने का आदेश फर्म को भेजा है। वहीं, अनुशासनहीनता पर एक सिस्टर व पांच उपचारिकाओं को नोटिस जारी की गई है।
सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव की आग से झुलसी महिला को 16 फरवरी को जिला अस्पताल पुरुष अकबरपुर की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। बाद में उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। तभी उपचार चल रहा था और बेटी देखरेख कर रही थी। मंगलवार देर शाम जिला अस्पताल की कैंटीन का कुक सीपू ने बेटी से छेड़छाड़ की थी। जिला अस्पताल मेें तीमारदार से छेड़छाड़ की जानकारी पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
सीएमएस ने कैंटीन संचालित करने वाली फर्म मेसर्स बीबीबी एजेंसीज मोहल्ला तिवारियन सरायमीरा को तत्काल पूरा स्टाफ बदलने का आदेश पत्र भेजा है। इधर, सिस्टर सुजाता मसीह, उपचारिका मोनिका, अनीता, कुसुम, मंजू व शिखा सचान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस बाबत निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, एडी कानपुर मंडल, डीएम व सीएमओ को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
तीमारदार से छेड़छाड़ के प्रकरण में कैंटीन का पूरा स्टाफ बदलने का आदेश फर्म को दिया गया है। मनमाने तरीके से ड्यूटी करने पर एक सिस्टर और पांच उपचारिकाओं को नोटिस जारी की गई है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। - डॉ. वीपी सिंह (सीएमएस जिला अस्पताल पुरुष)
हटाने पर भी कैंटीन में काम करते मिला सुपरवाइजर
कानपुर देहात। मंगलवार की शाम तीमारदार से छेड़छाड़ की घटना के बाद बुधवार को सीएमएस ने आरोपी कैंटीन कुक सीपू व सुपरवाइजर धर्मवीर की तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त करते हुए काम करने से मना कर दिया था। इसके बावजूद गुरुवार की सुबह सुपरवाइजर कैंटीन में काम करते मिला। सीएमएस ने तत्काल काम बंद करते हुए परिसर छोड़ने के निर्देश दिए। न मानने पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी। सुपरवाइजर चला गया।
मनमानी की शह देने वाली सिस्टर पर गिरी गाज
कानपुर देहात। जिला अस्पताल की इमरजेंसी, जनरल वार्ड आदि जगहों पर सीएमएस द्वारा जारी किए जाने वाले रोस्टर के अनुसार डॉक्टर, स्टाफ नर्स, उपचारिका आदि की ड्यूटी लगाई जाती है। जनरल वार्ड में उपचारिकाओं की ड्यूटी पर आने की निगरानी सिस्टर के जिम्मे होती है, लेकिन जनरल वार्ड की उपचारिकाएं बिना सीएमएस को सूचना दिए ड्यूटी की मनमाने तरीके से अदला-बदली कर लेती हैं। छेड़छाड़ के दिन भी रोस्टर के अनुसार दोनों उपचारिकाएं नदारद मिलीं। यह सब सिस्टर सुजाता मसीह की शह पर होना पाया गया। अनुशासनहीनता पर सिस्टर को भी नोटिस जारी की गई है।
सीएमएस से अभद्रता करने वाली उपचारिकाओं को नोटिस
कानपुर देहात। छेड़छाड़ की घटना के दूसरे दिन बुधवार को सीएमएस डॉ. वीपी सिंह जनरल वार्ड में जानकारी ले रहे थे। मौजूद उपचारिका मंजू व शिखा सचान ने सीएमएस से अभद्रता व्यवहार किया। साथ ही रोस्टर के विपरीत आपस में ड्यूटी की अदला-बदली करना नियम संगत बता दिया। दोनों उपचारिकाओं के व्यवहार को अनुशासनहीनता मानते हुए नोटिस जारी की गई है।