{"_id":"5d1dc7e78ebc3e3cca07b45d","slug":"mohit-aggarwal-takes-charge-as-new-ig-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नए आईजी ने कार्यभार संभाला, ट्रैफिक और शोहदों को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नए आईजी ने कार्यभार संभाला, ट्रैफिक और शोहदों को लेकर कही ये बात
Thu, 04 Jul 2019 03:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 04 Jul 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
आईजी मोहित अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में गुरुवार को नए आईजी मोहित अग्रवाल ने कार्यभार संभाल लिया है। आईजी रेंज कानपुर के पद की जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने ने शहर की सबसे बड़ी समस्या यातायात की लचर व्यवस्था व शोहदों पर लगाम कसने की बात कही।
इसके साथ ही आईजी मोहित ने कहा कि अपराधियों पर किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाएंगे तो उनको भी गोली से ही जवाब दिया जाएगा। इस बात से उन्होंने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। साथ ही कहा कि शोहदों पर लगाम कसने के लिए सख्ती बरती जाएगी।
आईजी ने कहा कि थानों के टॉप टेन अपराधियों के बैनर व पोस्टर चौराहों व तहसीलों में लगाए जाएंगे। अनुशासनहीनता करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ बर्खास्तगी तक की कार्यवाई की जाएगी। आईजी मोहित अग्रवाल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।