फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mohan Bhagwat said strengthen your hold in politics with spirit of service discussed about Muslim settlements

UP: मोहन भागवत बोले- सेवा भाव से राजनीति में मजबूत करें पकड़, मुस्लिम बस्तियों में शाखा को लेकर की चर्चा

Wed, 06 Nov 2024 09:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Nov 2024 09:57 AM IST
सार

Chitrakoot News: संघ प्रमुख ने कहा कि एकजुटता व राष्ट्रवाद की भावना को हर परिवार में जागृत करने से देश ताकतवर होगा। कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से संघ समाज के अलग-अलग परिवारों के बीच तालमेल व सौहार्द कायम करने का प्रयास करता है।

विज्ञापन
Mohan Bhagwat said strengthen your hold in politics with spirit of service discussed about Muslim settlements
आएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में आरएसएस के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को नसीहत दी कि वे सेवा भाव के जरिये राजनीति के क्षेत्र में भी मजबूत पकड़ बनाएं। उन्होंने संघ की शाखाएं गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया। मंगलवार को यहां दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में दो दिवसीय प्रांत संघ चालक वर्ग शुरू हुआ।

विज्ञापन

इसमें महाकौशल प्रांत के 34 जिलों व 10 विभागों के एक सौ से अधिक प्रांत, जिला, महानगर, नगर प्रचारक शामिल हुए। संघ प्रमुख ने कुटुंब प्रबोधन व स्व का भाव जागृत करने के लिए काम करने पर जोर दिया। भागवत ने महाकौशल प्रांत में संगठन को हर गांव तक पहुंचाने के लिए प्रांत, जिला, महानगर व नगर चालकों से राय मांगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मुस्लिम बस्तियों में संघ की शाखा लगाने के लिए किसी तरह की परेशानी होने पर बातचीत करने की भी योजना बनाई गई। संघ प्रमुख ने कहा कि एकजुटता व राष्ट्रवाद की भावना को हर परिवार में जागृत करने से देश ताकतवर होगा। कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से संघ समाज के अलग-अलग परिवारों के बीच तालमेल व सौहार्द कायम करने का प्रयास करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा शक्ति और आगामी राजनीतिक माहौल पर मंथन
संघ परिवार से मिले संस्कार को कार्यकर्ता देश हित में लगाएं। इससे उसके अंदर राष्ट्रवाद की भावना आएगी। 2025 में इस शताब्दी वर्ष के पूर्व ही संघ को गांव-गांव पहुंचाने की योजना पर काम करने पर जोर दिया गया। यहां संघ के मूल सिद्धांत पर भी चर्चा की गई। खासकर युवा शक्ति और आगामी राजनीतिक माहौल पर मंथन किया गया।

पंचकर्म कराया
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन मंगलवार आरोग्यधाम में पंचकर्म कराया। इसमें आयुर्वेदिक तरीके से शरीर का इलाज कराया गया। इसके लिए दो बार वह अस्पताल के इस कक्ष में पहुंचे और लगभग दो-दो घंटे यहां पर रुके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed