फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Modi will inaugurate DFC stations from Prayagraj on March 2, foundation stone of Anwarganj and Govindpuri on 2

UP: मोदी दो मार्च को प्रयागराज से करेंगे DFC स्टेशनों का लोकार्पण, अनवरगंज और गोविंदपुरी का शिलान्यास 26 को

Wed, 21 Feb 2024 10:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Feb 2024 10:28 AM IST
सार

Kanpur News: प्रयागराज में दो मार्च को पीएम मोदी डीएफसी स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। वहीं, 26 फरवरी को सुबह 10:30 बजे अनवरगंज और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशनों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
Modi will inaugurate DFC stations from Prayagraj on March 2, foundation stone of Anwarganj and Govindpuri on 2
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को प्रयागराज में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम का शेड्यूल जारी हो गया है। प्रयागराज मंडल के साथ ही कानपुर सेंट्रल के अधिकारी भी तैयारियों में जुट गए हैं। एसीएम रेलवे संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष रेलवे बजट के लिए 19 हजार 375 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।

विज्ञापन

इसमें 157 रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। 1500 रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी को निर्देशित कर दिया गया है। प्रयागराज मंडल से मंगलवार को ही पीएम के कार्यक्रम की जानकारी आई है।

विज्ञापन

पीएम 26 की सुबह 10:30 बजे करेंगे स्टेशनों का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को सुबह 10:30 बजे अनवरगंज और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशनों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। यहां सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के प्रबुद्धजन मौजूद रहेंगे। स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। बता दें अनवरगंज और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना के अंतर्गत आधुनिक बनाया जा रहा है।

कानपुर देहात में तीन आरयूबी और एक आरओबी का लोकार्पण होगा
अब शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। सांसद, विधायक और अन्य जनों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। रेलवे अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसीएम रेलवे संतोष त्रिपाठी के मुताबिक निबंध और चित्रकारी प्रतियोगिता होगी। इनके विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कानपुर देहात में तीन आरयूबी और एक आरओबी का लोकार्पण होगा, जबकि झींझक और कंचौसी के बीच एक आरओबी का शिलान्यास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed