{"_id":"5c512f17bdec2208d27b0fcb","slug":"modi-was-talking-like-a-friend-in-program-pariksha-pe-charcha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम: इनसे दोस्त की तरह बात कर रहे थे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम: इनसे दोस्त की तरह बात कर रहे थे पीएम मोदी
Wed, 30 Jan 2019 11:49 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कानपुर के 12 छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कानपुर शहर के 12 छात्रों के लिए मंगलवार का दिन यादगार रहा। छात्रों ने बताया कि पीएम दोस्त की तरह बात कर रहे थे। उनकी प्रेरणादायक बातें हमारे अंदर ऊर्जा का संचार कर रही थीं।
ढाई घंटे की स्पीच में पीएम ने हमें जीवन भर का सार दे दिया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि अब वे जीवन की हर परीक्षा के लिए तैयार हैं। बताते चलें कि सरकारी वेबसाइट mygov.in पर आयोजित क्विज के विजेताओें को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिला था।
केआर एजुकेशन सेंटर की 12वीं की छात्रा आस्था ने बताया कि यह बेहतरीन लम्हा था। इसको कभी भी भूल नहीं सकती। प्रधानमंत्री बिल्कुल सामने थे। हम बेहद उत्साहित थे। हम लोग सुबह ताल कटोरा स्टेडियम पहुंचे।

पीएम मोदी
सघन चेकिंग के बाद स्टेडियम में प्रवेश मिला। 11 बजे औपचारिक शुरुआत के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने बच्चों को संबोधित किया। केंद्रीय विद्यालय रक्षा प्रतिष्ठान में 10वीं की छात्रा श्रेयांशी ने बताया कि पीएम से मिलकर ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं।
उनके दिए टिप्स जीवन भर काम आएंगे। पीएम ने हमसे कहा कि लक्ष्य ऐसा रखें जो पहुंच में हो। इनोवेशन बेहद जरूरी है, हर समय कुछ नया करते रहे। दूसरे के बजाय अपने रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करते रहें।
केवी आईआईटी के 10वीं के छात्र अरनव ने बताया कि लगा ही नहीं पीएम हैं, बिल्कुल दोस्त की तरह बातें कर रहे थे। केवी 1 अर्मापुर के 10वीं के छात्र यतींद्र ने बताया कि पीएम के दिए टिप्स के आधार पर ही परीक्षा की तैयारी करेंगे। बताया कि कार्यक्रम में विश्व भर के छात्रों ने पीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में परीक्षा के दौरान तनाव में क्या करें, अभिभावक बहुत प्रेशर डालते हैं तो क्या करें, आदि सवाल पूछे। प्रधानमंत्री ने सभी के उत्तर दिए। हालांकि छात्रों को पीएम से सवाल पूछने का मौका नहीं मिला। केवी आईआईटी के 10वीं के छात्र राधेश्याम ने कार्यक्रम में मोदी के साथ फोटो भी खिंचवाई।

ये भी छात्र गए थे दिल्ली
केवी आईआईटी में 11वीं के राशू मौर्या, आर्मी पब्लिक स्कूल में 12वीं के आशीष सिंह यादव, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल में 9वीं के कृष्णा त्रिवेदी, केवी आईआईटी में नवीं की मुक्ता सिंह, केवी टू एएफएस चकेरी के हर्ष किरन, केवी नंबर 1 चकेरी की 12वीं की मुस्कान, मरियमपुर स्कूल में 10वीं की आकांक्षा वाजपेयी व शिक्षिका अन्नू शर्मा शामिल रहीं।
छात्रों ने प्रस्तुत किया सामूहिक गीत
शहर से चयनित 12 छात्र-छात्राओं को 27 जनवरी को दिल्ली के राष्ट्रीय बाल भवन में रिपोर्ट करके रजिस्ट्रेशन करवाना था। रजिस्ट्रेशन के अगले दिन 28 जनवरी को बाल भवन में ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें मेहंदी, स्लोगन, साइंस प्रदर्शनी, कविताएं, कठपुतली शो को काफी पसंद किया गया। कानपुर के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक गीत ऐ वतन मेरे वतन.... प्रस्तुत किया।