{"_id":"5986ee254f1c1bb9658b4780","slug":"modi-rakhi-special-in-market-on-rakshabandhan-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाजार में मोदी राखी की धूम, बहनों को खूब भा रही ये राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में मोदी राखी की धूम, बहनों को खूब भा रही ये राखी
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 06 Aug 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कुशल नेतृत्व के लिए जहां पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके हैं। वहीं इन दिनों बाजारों में भी मोदी की लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। राजनीति के अखाड़े में देश को नई ऊंचाई पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री अब रक्षाबंधन पर बहनों की पहली पसंद बन गए हैं।
कानपुर के लाल बंगला बाजार में मोदी राखी की धूम है। रक्षा सूत्र में मोदी की तस्वीर बनी ये राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महिलाएं और युवतियां भी इन राखियों को खासा पसंद कर रही हैं।
बाजार में स्वदेशी राखियों की धूम है। दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि इस बार वे चीनी राखियां खरीदकर नहीं लाए हैं। स्वदेशी राखियां ही बेच रहे हैं। जिनका बजट कम है, वे धागे की बनी राखियां खरीद रही हैं। इसकी कीमत पांच रुपये तक है। वहीं चांदी की बनी राखियां 650 रुपये तक की हैं।

चीनी उत्पादों से दूरियां बना रहे हैं दुकानदार
डेमो
दुकानदार गोलू और दीपू ने बताया कि उन लोगों ने भी चीनी राखियों का बहिष्कार किया है। दीपावली पर भी उन लोगों ने किसी भी चीनी उत्पाद की बिक्री नहीं की थी।
बाजारों में मोदी राखी की धूम
डेमो
जिस तरह मोदी देश की रक्षा के लिए वचनवद्ध हैं। उसी तरह बहन अपने भाई में कुशल व्यक्तित्व देखने की लालसा लिए बाजार से मोदी राखियां खरीद रही हैं। ताकि भाई अपनी बहनों की रक्षा कर सके।
राखी को लेकर बहनें हैं उत्साहित
डेमो
वहीं बाजार इन दिनों रंग बिरंगी और डिजाइनर राखियों से सजा हुआ है। अनेक प्रकार की राखियों से बाजार खूब गुलजार है। बहनें पहले अपने भाई की रक्षा के लिए राखी खरीदती थीं लेकिन अब भाई के साथ-साथ बाजार में भाभी राखी के नाम से राखियां मिलने लगी हैं।