फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Modern city can settled on the land of 32 villages of Kanpur and Unnao

यूपी सरकार की योजना : कानपुर और उन्नाव के 32 गांवों की जमीन पर बस सकती है मॉडर्न सिटी

Thu, 25 Mar 2021 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Mar 2021 01:33 AM IST
सार

  • कल होने वाली केडीए बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया प्रस्ताव
  • अयोध्या डेवलपमेंट प्लान की तरह सिटी डेवलपमेंट प्लान बनाने की भी तैयारी

विज्ञापन
Modern city can settled on the land of 32 villages of Kanpur and Unnao
केडीए, कानपुर

विस्तार

गंगा किनारे कानपुर और उन्नाव जिले के 32 गांव की जमीनों पर मॉडर्न सिटी आवासीय योजना विकसित की जा सकती है। नीदरलैंड की तर्ज पर इस योजना को विकसित करने के लिए केडीए बोर्ड की 26 मार्च को होने वाली बैठक में प्रस्ताव लाया जा रहा है।

विज्ञापन


बैठक में अयोध्या डेवलपमेंट प्लान की तर्ज पर सिटी डेवलपमेंट प्लान बनाने, किराए पर उठी कालोनियों का किराया बढ़ाने, आगामी वित्तीय वर्ष के बजट सहित 18 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। कमिश्नर के निर्देश पर बुधवार को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन तैयार किया जाता रहा। पांच साल बाद फाइलों से निकली माडर्न सिटी योजना में नगर के तीन गांव (कटरी शंकरपुर सरांय, लुधवाखेड़ा, लक्ष्मीखेड़ा) और उन्नाव जिले के 29 गांव की जमीनें शामिल हैं। 
विज्ञापन


सरसैया घाट से गंगा पर छह लेन के प्रस्तावित पुल से योजना को जोड़ा जाएगा, जिससे योजना स्थल से पुल पार करते हुए करीब ढाई किलोमीटर की दूरी तय कर बड़ा चौराहा आ सकेंगे। विकास प्राधिकरण जोन-1 के अधिशासी अभियंता मुकेश अग्रवाल की तरफ से प्रस्ताव शामिल कराया गया है, जो केडीए की तरफ से गंगा के बाएं बंधे पर प्रस्तावित गंगोत्री (न्यू माडर्न सिटी) योजना विकसित करने के संबंध में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर डॉ. राजशेखर की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड बैठक के एजेंडे में इस आवासीय योजना को पुनर्जीवित करने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। एक अधिकारी ने बताया कि यदि प्रस्ताव स्वीकृत हो गया तो योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा।


यह भी कोशिश की जाएगी कि कम से कम जमीन अधिग्रहीत करनी पड़े ताकि इसे विकसित करने का खर्च घटे और लोगों को कम से कम कीमत पर फ्लैट उपलब्ध कराए जाएं। कुछ प्लाट भी विकसित किए जाएंगे। मॉल, मल्टीप्लेक्स, स्कूल, कॉलेज, नर्सिंगहोम, पार्क, स्वीमिंग पूल, गंदे पानी को शोधित करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed