{"_id":"675dca5abe6e5c88050b2ec6","slug":"model-question-papers-of-board-exam-will-also-be-available-on-the-website-etawa-news-c-216-1-etw1002-119138-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वेबसाइट पर भी मिलेंगे बोर्ड परीक्षा के मॉडल प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वेबसाइट पर भी मिलेंगे बोर्ड परीक्षा के मॉडल प्रश्नपत्र
विज्ञापन
इटावा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्रों को वेबसाइड पर अपलोड कर दिया गया है। अब विद्यार्थी इन मॉडल प्रश्नपत्र के माध्यम से अपनी आगामी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले से लगभग 44 हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे। ऐसे में यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा की तैयारी लगातार जारी है। इसी क्रम में बोर्ड ने मॉडल प्रश्नपत्रों को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभी तक स्कूलों, कॉलेजों में विद्यार्थी किताबों से पढ़ाई कर रहे थे ताकि यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित किए जा सकें। वह अब मॉडल प्रश्न पत्र से भी अपनी तैयारी कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा फायदा प्राइवेट (व्यक्तिगत) फार्म भरने वाले विद्यार्थियों को होगा, क्योंकि वह घर बैठकर बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी कर सकते हैं। जीआईसी के प्रधानाचार्य डाॅ. दीपक सक्सेना ने बताया कि बोर्ड की तरफ से परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की सहुलियतें के लिए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र अपलोड किए हैं। इसकी मदद से विद्यार्थी तैयारी कर सकते हैं। मॉडल प्रश्नपत्र से छात्रों को प्रश्नों का प्रारूप समझने में मदद मिलेगी। छात्रों को भी इसके लिए जागरूक कर परीक्षा की तैयारियों में जुटने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
-यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-उसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे हैं संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-उसके बाद आपके स्क्रीन पर कक्षा 10 और कक्षा 12 का मॉडल पेपर दिखाई देगा।
-उनमें से दिखाई दे रहे मॉडल पेपर में से आप सभी अपने विषय और क्लास का चयन करें।
-उसके बाद आप सभी अपने डिवाइस में अपने कक्षा के अनुसार अपना मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं