{"_id":"69012fd9cf5a75acea0e3180","slug":"mobile-stolen-from-youth-cheek-slashed-when-he-protested-kanpur-news-c-362-1-ka11008-134063-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवक से माेबाइल लूटा, विरोध पर गाल काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवक से माेबाइल लूटा, विरोध पर गाल काटा
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर के हितकारीनगर निवासी वीरू कुमार सरोज सोमवार रात करीब नौ बजे अपने पिता की जांच रिपोर्ट लेने श्री रामलला स्कूल के पास बने अस्पताल जा रहे थे।
अस्पताल से कुछ दूरी पर स्थित बुक स्टॉल के पास एक युवक ने उनकी जेब से 5,500 रुपये निकाल लिए। वीरू ने विरोध किया तो युवक ने उनके गाल पर दांत से काट लिया और मोबाइल छीनकर भागने लगा। वीरू के शोर मचाने पर उनका भाई राहुल मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया। थाने ले जाकर पूछताछ में युवक ने अपना नाम श्यामदेव राजपूत निवासी उन्नाव बताया। पुलिस ने तलाशी में लूटा गया मोबाइल बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।