फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MNREGA Lokpal, BDO reached Sabsu and resumed investigation

Kanpur News: मनरेगा लोकपाल, बीडीओ ने सैबसू पहुंच दोबारा शुरू की जांच

Wed, 01 Oct 2025 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
MNREGA Lokpal, BDO reached Sabsu and resumed investigation
सैबसू गांव में मनरेगा कार्यो की जांच करते अधिकारी और मौजूद प्रधान व ग्रामीण।
बिल्हौर। विकास खंड के सैबसू गांव में मंगलवार को मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में गड़बड़झाला की शिकायत के बाद मनरेगा लोकपाल ने गांव में जांच पड़ताल शुरू की। हालांकि बारिश होने से जांच पूरी नहीं सकी। वहीं ग्राम प्रधान ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन



मनरेगा लोकपाल दिनेश कुमार, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी प्रीति अग्निहोत्री, बीडीओ बलराम सिंह समेत अन्य अधिकारी मंगलवार को सैबसू गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मनरेगा योजना के तहत बीते वर्षों में करा गए विकास कार्यों की जांच पड़ताल की। लोकपाल संग पहुंची तकनीकी टीम ने पक्की सड़कों, खड़ंजा समेत नालियों आदि की जांच शुरू की। हालांकि इसी दाैरान बारिश शुरू हो गई। जिसकी वजह से जांच पूरी नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान विमलेश उर्फ कल्लू मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को भी जांच हुई है। तकनीकी टीम को कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। उन पर विकास कार्यों में धन गबन के लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


बीडीओ बलराम सिंह ने बताया कि जो भी सड़कें नापी गई हैं वह पूरी निकली है। जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। बता दें कि बीते दिनों मनरेगा लोकपाल ने बिना किसी पूर्व सूचना के ही पंचायत में किए गए कार्यों की जांच पड़ताल की थी लेकिन ग्राम प्रधान ने सीडीओ के सामने पेश होकर दोबारा जांच करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed