{"_id":"6069468d8ebc3e8c955c181f","slug":"mlc-kamlesh-accused-of-double-murder-bulldozer-on-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: दोहरे हत्याकांड के आरोपी एमएलसी कमलेश पाठक के स्कूल पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: दोहरे हत्याकांड के आरोपी एमएलसी कमलेश पाठक के स्कूल पर चला बुलडोजर
Sun, 04 Apr 2021 10:30 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
कमलेश पाठक के स्कूल पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया में हुए दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी सपा एमएलसी कमलेश पाठक के स्कूल पर रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। बंजर भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाए गए स्कूल के चार कमरों को बुलडोजर ने धवस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान एमएलसी के पुत्र ने विरोध किया, लेकिन सख्ती के आगे उनकी एक न चली। शहर के मोहल्ला फफूंद चुंगी बनारसी दास मोहल्ले में सपा एमएलसी कमलेश पाठक का घर है। घर से ही लगा हुआ उनका स्कूल जनक दुलारी बालिका इंटर कॉलेज है।
रविवार सुबह उनके घर और कॉलेज के आसपास पुलिस देख लोगों में हड़कंप मच गया। एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार की गाड़ियां, जेसीबी व बुलडोजर के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारियों का इशारा पाते ही बुलडोजर ने सपा एमएलसी के स्कूल को तोड़ना शुरू कर दिया। यह देखकर कमलेश पाठक के पुत्र रत्नेश पाठक व उनके समर्थक मौके पर पहुंचे और विरोध किया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने बंजर जमीन पर अवैध कब्जा करने की बात कहकर पीछे होने की बात कही।
अधिकारियों की सख्ती के कारण सभी को पीछे हटना पड़ा। एडीएम रेखा एस चौहान की देखरेख में बंजर जमीन पर बने स्कूल के चार कमरों के बाहरी हिस्से को धराशायी कर दिया गया।