फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Surendra Maithani said If leakage is not fixed, I will get the line of your house cut too

Kanpur: विधायक सुरेंद्र मैथानी बोले- लीकेज ठीक नहीं हुआ तो तुम्हारे घर की भी लाइन कटवा दूंगा

Sat, 11 Jan 2025 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Jan 2025 11:21 PM IST
सार

Kanpur News: आठ दिन बाद भी टूटी पाइपलाइन न जुड़ने से पानी किल्लत पर विधायक सुरेंद्र मैथानी जेई पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि लीकेज ठीक नहीं हुआ तो तुम्हारे घर की भी लाइन कटवा दूंगा।

विज्ञापन
MLA Surendra Maithani said If leakage is not fixed, I will get the line of your house cut too
टूटी मुख्य पाइपलाइन का निरीक्षण करते विधायक सुरेंद्र मैथानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण क्षेत्र में आठ दिन से पानी की आपूर्ति ठप होने की सूचना पर भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी बर्रा-7 में मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत स्थल पहुंच गए। उन्होंने जलकल विभाग के अवर अभियंता विनोद रावत से नाराजगी जताई। कहा, अगर लीकेज ठीक नहीं हुआ तो तुम्हारे घर की भी लाइन कटवा दूंगा।
विज्ञापन


कहा कि गुजैनी वाटर वर्क्स बंद होने से आठ दिन से दक्षिणी क्षेत्र के करीब ढाई लाख लोग परेशान हैं। जनता की शिकायत आ रही है कि अवर अभियंता फोन नहीं उठाते। लोग पानी की किल्लत से त्राहिमाम कर रहे हैं। चेतावनी दी कि दोबारा पब्लिक के फोन न उठाने की शिकायत आई तो ठीक भी कर देंगे।
विज्ञापन


उधर, पाइप लाइन जुड़ते ही फूटा फव्वारा
बर्रा-7 हाईवे के पास जमीन में 25 फीट खोदाई कर टूटी मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत शुक्रवार देर रात पूरी कर ली गई। रात करीब डेढ़ बजे गुजैनी वाटर वर्क्स से पानी की आपूर्ति भी शुरू कर दी गई थी। एक घंटे बाद ही मरम्मत वाले स्थान से पानी का फव्वारा निकलने लगा। यह देख फिर से गुजैनी वाटर वर्क्स बंद कर लीकेज बनाने का काम फिर शुरू किया गया। जलकल विभाग जोन - 5 के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पानी के प्रेशर से फिर लीकेज हो गया है। इसकी मरम्मत की जा रही है। 12 जनवरी को शाम तक मरम्मत कार्य पूरा कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed