फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA saving funds for election year

चुनाव वर्ष के लिए निधि बचा रहे विधायक, एक वर्ष में खर्च नहीं कर पा रहे ढाई करोड़ की निधि

Thu, 05 Mar 2020 03:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Mar 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
MLA saving funds for election year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विकास कार्य कराने के लिए विधायकों को हर वर्ष मिलने वाली करोड़ाें की राशि खर्च नहीं हो पा रही है। प्रदेश सरकार हर विधायक को अभी प्रति वर्ष ढाई करोड़ रुपये देती है। पिछले दो वित्तीय वर्ष के दौरान ज्यादातर विधायक निधि की राशि खर्च करने में पीछे रहे हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि सभी विधायक ज्यादा से ज्यादा राशि चुनावी वर्ष में खर्च करने के लिए बचा रहे हैं। फिलहाल अब यह निधि ढाई से बढ़कर तीन करोड़ होने जा रही है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि जब ढाई करोड़ खर्च करने में यह हालत है तो तीन करोड़ कैसे खर्च होंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में जब विधायक चुनकर आए थे तब विधायक निधि देर से आवंटित होने से विकास कार्यों के प्रस्ताव देने और पूरी राशि खर्च करने में दिक्कत आई थी। इसके बाद लोगों को लगा था कि विधायक 2018-19 में अपनी पूरी निधि समय से विकास कार्यों पर खर्च कर देंगे।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वर्ष 2019-20 का हाल भी पिछले वर्ष जैसा ही सामने आया। अभी पूरी राशि खर्च नहीं हो पाई है। दरअसल विधायकों को प्रत्येक वर्ष मिलने वाली निधि पांच वर्ष के बाद ही लैप्स होती है। इसीलिए ये जनप्रतिनिधि चुनावी वर्ष में निधि खर्च कर अपना वोट बैंक मजबूत करने की जुगत लगाते हैं।

इस तरह निधि खर्च कर रहे विधायक
भगवती सागर (बिल्हौर)
2018-20 में 1.36 करोड़ 20 हजार के 35 प्रस्ताव 
2019-20 में, 1.72 करोड 88 हजार के 32 प्रस्ताव 

नीलिमा कटियार (कल्याणपुर)
2018-20 में 1.85 करोड़ 65 हजार के 49 प्रस्ताव 
2019-20 में 1.62 करोड के 43 प्रस्ताव 

सतीश महाना (महाराजपुर)
2018-20 में 2.79 करोड़ 68 हजार के 55 प्रस्ताव 
2019-20 में 1.66 करोड 67 हजार के 53 प्रस्ताव 
विज्ञापन

कमलरानी वरुण (घाटमपुर)
2018-20 में 2.23 करोड़ के 22 प्रस्ताव 
2019-20 में 2.24 करोड 88 हजार के 20 प्रस्ताव 

सोहेल अंसारी (छावनी)
2018-20 में 1.10 करोड़ 6 हजार के 27 प्रस्ताव 
2019-20 में 1.38 करोड 55 हजार के 35 प्रस्ताव 

महेश त्रिवेदी (किदवई नगर)
2018-20 में 1.22 करोड़ के 49 प्रस्ताव 
2019-20 में 2.89 करोड 39 हजार के 48 प्रस्ताव 

सुरेंद्र मैथानी (गोविंद नगर)- दो महीने पहले विधायक बने
2019-20 में 95.87 लाख के 32 प्रस्ताव 

अमिताभ बाजपेई (आर्यनगर)
2018-20 में 1.84 करोड़ के 45 प्रस्ताव 
2019-20 में 1.18 करोड़ के 42 प्रस्ताव 

इरफान सोलंकी (सीसामऊ)
2018-20 में 2.14 करोड़ 63 हजार के 37 प्रस्ताव 
2019-20 में 2.56 करोड़ के 66 प्रस्ताव 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed