फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Irfan Solanki, Now action will be taken against Rizwan and Ajjan, properties worth 3.25 crore will be conf

MLA Irfan Solanki: अब रिजवान और अज्जन पर कार्रवाई, सवा तीन करोड़ की संपत्तियां होंगी जब्त

Thu, 30 Mar 2023 12:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Mar 2023 12:01 AM IST
सार

Irfan Solanki: सपा विधायक इरफान सोलंकी सहित उनके सहयोगियों पर प्रशासन सख्त रूख अपनाए हुए है। इसी क्रम में अब रिजवान और अज्जन की सवा तीन करोड़ की संपत्तियां जब्त होंगी। इसके लिए पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
MLA Irfan Solanki, Now action will be taken against Rizwan and Ajjan, properties worth 3.25 crore will be conf
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान की 75 लाख और हिस्ट्रीशीटर अज्जन उर्फ एजाज की ढाई करोड़ की संपत्ति जब्त करने की तैयारी पुलिस ने की है। पुलिस अब तक इरफान गैंग की 69 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। पुलिस आरोपियों की गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त कर रही है।

विज्ञापन

हाल ही पुलिस ने सिविल लाइन स्थित हिस्ट्रीशीटर शौकत अली की 30 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मूलरूप से फतेहपुर के चौधराना मोहल्ला निवासी हिस्ट्रीशीटर अज्जन उर्फ एजाज की उन्नाव में कटरी अलूआपुर सरेसा में तीन बीघा जमीन है।
विज्ञापन

इसकी बाजार की कीमत ढाई करोड़ आंकी गई है। अज्जन इस जमीन में प्लाटिंग कर रहा है। जमीन का सत्यापन हो चुका है। इसके अलावा रिजवान सोलंकी के पास जाजमऊ आशियाना कॉलोनी के ब्लॉक नंबर पांच में फ्लैट नंबर दो की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी से हो चुका है फ्लैट का मूल्यांकन
यह फ्लैट रिजवान की पत्नी साहिन सोलंकी के नाम से दर्ज है। पीडब्ल्यूडी से फ्लैट का मूल्यांकन हो गया  है। रिजवान के एक्सेस बैंक की तीन अलग-अलग शाखाओं में करीब तीन लाख रुपये जमा हैं। एक क्रेटा कार व दो लाइसेंसी असलहे होने की बात सामने आई है। इसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी गई है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत रिजवान और अज्जन बिल्डर की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed