फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Irfan Solanki got angry at the policemen, said  What an animal I am, you are pushing and taking me

MLA Irfan Solanki: इरफान पुलिसकर्मियों पर भड़के, बोले- मैं क्या जानवर हूं, धक्का मारकर ले जा रहे हो

Sat, 18 Mar 2023 05:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Mar 2023 05:56 PM IST
सार

एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में विधायक इरफान और अन्य आरोपी पेश हुए थे। इस दौरान मीडिया से बात न करने देने पर विधायक पुलिस कर्मियों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि जब बात नहीं करने देते तो बुलाते क्यों हो। धक्का मारकर ले जा रहे हो, मैं क्या जानवर हूं।

विज्ञापन
MLA Irfan Solanki got angry at the policemen, said  What an animal I am, you are pushing and taking me
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ एमपीएमएलए सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत में शुक्रवार से जाजमऊ आगजनी मामले की सुनवाई शुरू हो गई। अभियोजन की ओर से पेश किए गए गवाह के बयान और जिरह कोर्ट में हुए।

विज्ञापन

वहीं, वादिनी के बयान के लिए कोर्ट ने 20 मार्च की तारीख नियत कर दी है। महाराजगंज जेल में बंद इरफान सोलंकी को एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में पेश किया गया। मुकदमे में अन्य आरोपी रिजवान सोलंकी, मो.शरीफ, शौकत अली व इसराइल आटे वाला को भी कानपुर जेल से कोर्ट लाया गया।
विज्ञापन

एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने बताया कि अभियोजन की ओर से जाजमऊ थाने में एफआईआर लिखने वाले पुलिसकर्मी संजीव कुमार को गवाह के रूप में कोर्ट में पेश किया गया। संजीव ने बयान दर्ज कराए। इसके बाद इरफान व रिजवान के अधिवक्ता सईद नकवी और करीम अहमद सिद्दीकी ने उससे जिरह की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ने दिया आरोप मुक्ति प्रार्थना पत्र
इसके बाद इरफान को एमपीएमएलए लोअर कोर्ट के विशेष न्यायाधीश आलोक यादव की अदालत ले जाया गया। यहां फर्जी आधार कार्ड मामले में आरोप तय होने थे। लेकिन, आरोपी नूरी शौकत, उनके भाई अशरफ और मौसा इशरत की ओर से अधिवक्ता रवींद्र वर्मा ने आरोप मुक्ति प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 25 मार्च की तारीख नियत कर दी है।

इरफान बोले... मैं इस्तीफा देने को तैयार
मीडिया से बात न करने देने पर इरफान पुलिसकर्मियों पर भड़क उठे। बोले, जब बात नहीं करने देते तो बुलाते क्यों हो। धक्का मारकर ले जा रहे हो, मैं क्या जानवर हूं। इरफान बोले, सरकार को इस्तीफा चाहिए तो देने को तैयार हूं। मीडिया के सवालों पर बोले, मेरे खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है।

इरफान की कमर में दर्द, पैर में दाने
इरफान के अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि इरफान के साथ जेल में सख्ती बरती जा रही है। उन्हें मेडिकल सुविधा नहीं दी जा रही। बार-बार कोर्ट आने-जाने से उनकी कमर में दर्द होने लगा है। उनके पैरों में दाने भी निकल आए हैं। उन्हें जेल मैनुअल के हिसाब से जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही।

मिलाई न होने पर फूट-फूटकर रोई इरफान की पत्नी
पेशी पर आए इरफान से न मिलने न देने पर पत्नी नसीम का दर्द आंसू बनकर फूट पड़ा। वह मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोई। इरफान की पेशी की खबर पर पत्नी नसीम अपने तीनों बच्चों और मां के साथ कोर्ट पहुंची थी। मुकदमों की सुनवाई के दौरान कोर्ट में नसीम को इरफान से मिलने नहीं दिया गया।

बच्चों के भविष्य की दुहाई देकर बोलीं, कि बच्चों के 10वीं व 12वीं के बोर्ड के पेपर चल रहे हैं। हम बच्चों को पेपर दिलवाएं या कोर्ट और जेल के चक्कर लगाएं। हम रोते नहीं इसका मतलब यह नहीं कि हम परेशान नहीं। महाराजगंज आना-जाना बहुत मुश्किल काम है। रो-रोकर कहती रही, हम टूट चुके हैं अब हमें माफ कर दीजिए। छोड़ दीजिए, मत परेशान करिए, हमारी मदद करिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed