फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Abbas in Chitrakoot Jail Now a few meters gap between Abbas and Nikhat

अब्बास-निखत के बीच सिर्फ इतना फासला: जेलर के रूम में मुलाकात करने वाले पति-पत्नी रातभर मिलने को तड़पे, लेकिन

Mon, 13 Feb 2023 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Feb 2023 11:00 AM IST
सार

जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास को जेल से भगाने की साजिश रचने में उसकी पत्नी निखत बानो को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। निखत बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थी। अब जेल में पति और पत्नी को कुछ ही मीटर की दूरी पर रखा है। 

विज्ञापन
MLA Abbas in Chitrakoot Jail Now a few meters gap between Abbas and Nikhat
विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निखत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से उसकी पत्नी को मिलाने में नियमों के उल्लंघन के मामले में डीआईजी जेल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान लिए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुलाकाती रजिस्टर की जांच की। इसमें पता चला कि शुक्रवार को विधायक से मिलने उसकी पत्नी निखत बानो साढ़े दस बजे के बाद पहुंची थी।
विज्ञापन


रविवार की सुबह जेल परिसर के बाहर और अंदर कार्यरत कर्मचारियों के हावभाव बदले रहे। सभी बातचीत करने में झिझकते रहे। सुबह नौ बजे जांच अधिकारी डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय पहुंचे। उन्होंने अब्बास की बैरक और महिला बैरक में बंद उसकी पत्नी निखत के आसपास की सुरक्षा का जायजा लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने एक फरवरी से 10 फरवरी तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। रजिस्टर का रिकार्ड जांचा जा रहा है। इसमें अब्बास से मिलने आने वालों की सूची बन रही है। उनके मोबाइल नंबर से विधायक से उनका रिश्ता भी जाना जाएगा। बताया गया कि अभी तक की जांच में यह सामने आया कि विधायक की पत्नी दो बार ऑन रिकार्ड भी मिल चुकी है। सीसीटीवी फुटेज से उसके कई बार आने का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित जेल अधीक्षक और जेलर के लिए बयान
जेल डीआईजी ने जांच के दौरान निलंबित किए गए जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर व जेलर संतोष कुमार के भी कमरे में बयान लिए। उनके सामने ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। संदेह होने पर उनसे पूछताछ की गई। डीआईजी जेल का कहना है कि अभी जांच जारी है। इसकी जानकारी शासन को दी गई है।

रविवार को नहीं हो सकी विधायक की शिफ्टिंग 
18 नंवबर 2022 को नैनी जेल से चित्रकूट लाए गए विधायक अब्बास अंसारी की अब चित्रकूट जेल से भी बदली होगी। डीआईजी जेल ने उनकी जेल बदलने की सिफारिश की है। संभावना थी कि रविवार को उन्हें दूसरी जेल भेजा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। एक ही जेल में पति और पत्नी के होने पर शासन प्रशासन इनकी जेल बदलने पर मंथन कर रहा है।

किरायेदार पर कसा शिकंजा
अब्बास की मां और उसका करीब एक साल का बेटा अभी चित्रकूट में लिए गए किराये के कमरे में ही हैं। उन्होंने किसी से भी मिलने से इन्कार कर दिया है। उधर, शहर के हाईवे किनारे स्थित जिस मकान में विधायक की पत्नी निखत व अन्य लोग रहते थे, उनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी। मकान मालिक ने बताया कि उसने एक स्थानीय नेता के माध्यम से आठ हजार रुपये महीने पर अपना घर किराये पर दिया था। 

 

उसे बताया गया था कि ये लोग ठेकेदार हैं और दूसरे जिले के रहने वाले हैं। साइट पर कभी-कभार आते हैं। ऐसे में यहां रुकने के लिए घर किराये पर लिया है। उसने किसी का आधार कार्ड नहीं लिया था। इनकी पुलिस से वेरीफिकेशन भी नहीं कराई थी। एक माह का किराया मिल चुका है। एक ही महीने के लिए ही किराये पर मकान लिया था।

आपको बता दें कि चित्रकूट जिले की रगौली कारागार में गैरकानूनी ढंग से विधायक अब्बास अंसारी से मुलाकात करने वाली पत्नी निखत अंसारी भी उसी जेल में बंद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेल में पति और पत्नी को 200 से 300 मीटर की दूरी पर रखा है। अब जेल में वह मिल नहीं पा रहे हैं। इससे पहले निखत पति से मुलाकात करने के लिए आती थीं। निखत पिछले एक-डेढ़ माह से रोज विधायक अब्बास से कई घंटे तक जेलर के कमरे में मुलाकात किया करती थीं। 

 

रात भर नहीं सो सकी निखत
जेल नियमों का उल्लंघन और कई अन्य गंभीर धाराओं में नामजद विधायक अब्बास की पत्नी निखत बानो की जेल में पहली रात उलझन भरी रही। बताया गया कि रात में उसे नींद नहीं आई। उसने दो बार चाय मांगी। रात में अंडे की सब्जी खाई। रविवार की सुबह देर से बैरक से निकली। बंदियों की गिनती के दौरान वह मौजूद रही। उसे महिला बैरक में अलग रखा गया है। दोपहर को सभी बंदियों की तरह बैरक में उसने खाना खाया।

 

जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास को जेल से भगाने की साजिश रचने में उसकी पत्नी निखत बानो को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। निखत बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थी। शनिवार को दोनों पक्षों के बयानों की सुनवाई के बाद जज ने पांच दिन यानी 16 फरवरी तक के लिए जूडिशियल रिमांड पर निखत को जेल भेजने का आदेश दिया था। 

 

निखत और उसके चालक नियाज को पांच दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर चित्रकूट जेल भेजा गया है। मामले की सुनवाई लखनऊ के कोर्ट में होगी। ऐसे में पहले से चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास और उसकी पत्नी एक ही जेल में हैं। इस मामले में एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी लगी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed