फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Abbas Ansari wife Nikhat wept bitterly in Chitrakoot District Jail, Niyaz also wept bitterly

MLA Abbas Ansari Case: जेल में बंद फफक कर रो पड़ी विधायक की पत्नी निखत, नियाज भी फूट-फूटकर रोया, जानिए क्यों?

Mon, 27 Mar 2023 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Mar 2023 11:59 AM IST
सार

चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास की पत्नी निखत जमानत न मिलने पर फफक कर रो पड़ी। डेढ़ माह के अंदर निखत से मिलने के लिए कुछ परिजन आ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार शनिवार को इनसे मिलने इनके परिचित पहुंचे थे।

विज्ञापन
MLA Abbas Ansari wife Nikhat wept bitterly in Chitrakoot District Jail, Niyaz also wept bitterly
विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निखत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो और उसके चालक से मिलने जान पहचान के लोग पहुंचे। बताया कि लखनऊ में चल रहे मामले की सुनवाई में जमानत न मिलने पर दोनों फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन


10 फरवरी को चित्रकूट जेल में पति अब्बास से गैरकानूनी तरीके से मुलाकात के दौरान पकड़े जाने के बाद निखत और उसके चालक को इसी जेल में रखा गया है। डेढ़ माह के अंदर उसने मिलने कुछ परिजन आ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार शनिवार को इनसे मिलने इनके परिचित पहुंचे।
विज्ञापन


नियमानुसार डबल जाली के बीच मुलाकात के दौरान दोनों इस बात को जानने के ज्यादा इच्छुक रहे कि लखनऊ कोर्ट में चल रही कानूनी कार्यवाही में उनको राहत मिलने की उम्मीद है या नहीं। मुलाकात करने आए व्यक्ति ने जब उन्हें बताया कि अभी यह संभव नहीं हो रहा है। कई अड़चनें आ रही हैं। इतना सुनते ही दोनों फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि यह तो नार्मल प्रक्रिया है। हर बंदी से मिलने उनके परिजन आते हैं। अंदर क्या बात हुई इसकी कोई जानकारी नहीं है। एक दिन पूर्व उनसे मिलने एक व्यक्ति आए थे। हर बंदी को नियमों के अधीन ही परिचितों से मुलाकात कराई जाती है।

जेल में अब्बास व निखत की मुलाकात कराने के बदले में रुपये पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार
चित्रकूट जिला जेल में विधायक अब्बास अंसारी व उसकी पत्नी निखत बानो की गैरकानूनी तरीके से मुलाकात कराने के बदले में मध्यस्थों को रुपए पहुंचाने के एक आरोपी को चित्रकूट पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी शाहबाज आलम वाराणसी के एक सीए के यहां अकाउंटेंट का काम करता था।

 

चित्रकूट धाम मंडल के डीआईजी विपिन मिश्रा और चित्रकूट एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपी के पास विधायक अब्बास अंसारी के गुर्गे नगद लाखों रुपए लेकर आते थे और फिर यह बेनामी खातों से मददगारों को रुपए पहुंचाता था। जिसमें जेल अधिकारी भी शामिल हैं। इन सबकी जांच की जा रही है। 

 

चित्रकूट जेल में अब्बास व निखत की मुलाकात कराने के एक मध्यस्थ आरोपी नवनीत सचान के खाते में शाहबाज ने 200000 रुपये भेजे थे। गौरतलब है कि 10 फरवरी को जिला जेल में डीएम और एसपी ने मुखबिर की सूचना पर छापा डालकर अब्बास व निखत की गैरकानूनी मुलाकात का भंडाफोड़ किया था। डीआईजी व एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed