फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Misusing the documents of a youth, he did business worth Rs 38 crore.

Kanpur News: युवक के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 38 करोड़ का किया कारोबार

Thu, 29 Jan 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Misusing the documents of a youth, he did business worth Rs 38 crore.
कानपुर। स्वरूपनगर निवासी निजी बैंक के लोन रिकवरी कर्मी के दस्तावेजों का दुरुपयोग करके जालसाजों ने मुंबई में एक फर्म खोली। आरोप है कि तीन महीने में आरोपियों ने स्क्रैप का 35 करोड़ का कारोबार किया। इसके बाद फर्म बंद कर दी। पीड़ित को आयकर विभाग का नोटिस मिला तो होश उड़ गए। स्वरूपनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

स्वरूपनगर निवासी निजी बैंक के लोन रिकवरी कर्मी अर्जुन के अधिवक्ता बृजेश सेठ ने पुलिस को बताया कि 2023 में अर्जुन के आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर आरोपियों ने मुंबई में एक फर्जी फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया। इसी फर्म के माध्यम से स्क्रैप का माल खरीदा और बेचा गया। आरोपियों ने मात्र तीन महीने से फर्म के माध्यम से 35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस बीच जीएसटी पंजीकरण विभाग ने फर्म का निरीक्षण किया तो संदिग्ध लेनदेन पाए जाने पर उन्होंने फर्म को रद्द कर दिया। जनवरी 2026 में जब अर्जुन गौतम को आयकर विभाग से नोटिस आया और खरीद-फरोख्त की डिटेल मांगी गई तब उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। डीसीपी सेंट्रल से शिकायत की। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed