{"_id":"573f6a054f1c1b6f64ac770b","slug":"mistakes-made-and-lessons","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलतियां कीं और सबक भी लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलतियां कीं और सबक भी लिया
amar ujala bureau
Updated Sat, 21 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
गेट पर भिड़ते लाोग
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। 19 मई को हुए आईपीएल मैच में भारी अव्यवस्थाओं से सबक लेकर 21 को होने वाले मैच में इंतजाम सुधारे जा रहे हैं। अब सारा फोकस स्टेडियम के बाहर व्यवस्था बनाने पर रहेगा। सुरक्षा और ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मी, अधिकारी और मजिस्ट्रेट निर्धारित स्थानों पर तैनात रहेंगे। मीडिया सेंटर के बाहर मंडराने वालों को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया जाएगा। यह सबक जिला प्रशासन ने पिछले मैच में अव्यवस्था से लिया है। गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 19 मई को खेले गए आईपीएल मेें अव्यवस्थाओें का बोलबाला रहा। इससे सबक लेते हुए ही जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और एसएसपी शलभ माथुर ने शुक्रवार को आईपीएल कमिश्नर राजीव शूक्ला, यूपीसीए और गुजरात लायंस के मालिक केशव बंसल के साथ ग्रीनपार्क स्टेडियम में मीटिंग की और नई व्यवस्था बनाई।
नई व्यवस्था
d टिकट जांचने की व्यवस्था बदल दी गई। अब बुक माई शो के कर्मचारियों के साथ 11 इंट्री प्वाइंट पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
d जिस इनक्लोजर या फिर गैलरी का टिकट होगा, दर्शक को वहीं जाने को मिल सकेगा। दूसरी दीर्घा में जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
d बॉक्सों के एसी, टीवी ठीक करा दिए गए हैं।
d मैच के दौरान जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस शनिवार को पहली बार बाइक से पेट्रोलिंग कराएगी। माल रोड से चुन्नीगंज के बीच दो बाइकों से ट्रैफिक दरोगा और सिपाही पेट्रोलिंग करेंगे।
ये थी समस्या
d टिकट खरीदने वाले डायरेक्टर पैवेलियन से मैच नहीं देख सके।
d टिकट चेक करने की व्यवस्था खराब, बुक माई शो ने नहीं निभाई जिम्मेदारी।
d डायरेक्टर पैवेलियन की एक सीट तीन लोगों को बेची गई।
d दो लाख का बॉक्स लिया, पर एसी, टीवी खराब।
d डायरेक्टर पैवेलियन का टॉयलेट बंद रहा, ताला तक नहीं खुल सका।
d बाउंसर के नाम पर शहर के कुछ लड़कों की भर्ती करके व्यवस्था बिगाड़ी।
d समय से पहले गेट छोड़कर मैच देखने पहुंचे अधिकारी, कर्मचारी।
d स्टेडियम के गेट का ताला शाम साढ़े चार बजे या फिर पांच बजे खुल सका।