{"_id":"611be60c8ebc3e42d04cc97f","slug":"missing-hosiery-trader-murdered-dead-body-found-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के लापता होजरी व्यापारी की हत्या, हमीरपुर में शव मिला, फतेहपुर में मिली अधजली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के लापता होजरी व्यापारी की हत्या, हमीरपुर में शव मिला, फतेहपुर में मिली अधजली बाइक
Tue, 17 Aug 2021 10:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:11 PM IST
सार
फजलगंज इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह के मुताबिक नीरज ने परिजनों से बताया था कि वह तकादा करने जा रहे हैं। तब से नीरज घर नहीं लौटे थे। 14 तारीख को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के दर्शनपुरवा निवासी लापता होजरी व्यापारी की हत्या कर दी गई। हमीरपुर के कुरारा इलाके (शिवनी गांव) में मंगलवार को नहर के पास व्यापारी का शव पड़ा मिला। दोपहर बाद व्यापारी के परिजन हमीरपुर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। तब मौत की वजह स्पष्ट होगी। मामले में फजलगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक के मोबाइल नंबर की सीडीआर से संदिग्ध नंबर चिह्नित किए हैं। दर्शनपुरवा निवासी होजरी व्यापारी नीरज दीक्षित (42) 13 अगस्त को घर से बाइक लेकर निकले थे।
फजलगंज इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह के मुताबिक नीरज ने परिजनों से बताया था कि वह तकादा करने जा रहे हैं। तब से नीरज घर नहीं लौटे थे। 14 तारीख को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की थी। नीरज की तलाश चल ही रही थी कि मंगलवार सुबह हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र में नहर के पास एक शव बरामद हुआ।

कुरारा पुलिस की सूचना पर फजलगंज पुलिस नीरज के परिजनों को लेकर हमीरपुर पहुंची। नीरज के बहनोई कानपुर देहात निवासी कमलेश द्विवेदी व अन्य परिजनों ने नीरज के शव की पहचान की। तब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हमीरपुर एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि कानपुर पुलिस से हर एक सूचना व जानकारी को साझा किया गया है। यहां से तफ्तीश जारी है।
फतेहपुर में मिली थी अधजली बाइक
नीरज इकलौते बेटे थे। पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त को फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक लावारिस हालत में अधजली बाइक मिली थी। अब पता चला है कि ये बाइक नीरज की ही थी। ऐसे में पुलिस समझ नहीं पा रही है कि आखिर फतेहपुर में बाइक कैसे पहुंची। जबकि नीरज का शव हमीरपुर में बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के जरिये सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

शरीर पर चोट नहीं, पानी में कई दिन पड़ा रहा शव
फतेहपुर पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी तरह के जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। फोरेंसिक टीम के मुताबिक शव कई दिनों तक पानी में पड़ा रहा है। पोस्टमार्टम से ही मौत का कारण पता चलेगा। उसी आधार पर पुलिस की जांच और पुख्ता होगी। आशंका है कि फतेहपुर में नीरज को मारा गया। वहीं उसकी बाइक जलाई गई और शव हमीरपुर में फेंका गया। इस बिंदु पर तफ्तीश जारी है।
मृतक के पास नहीं मिली कोई वस्तु
आरोपी इतने शातिर हैं कि उन्होंने मौके पर कोई सुबूत नहीं छोड़ा है। यहां तक कि मृतक के पास से पुलिस को कोई वस्तु या मोबाइल तक बरामद नहीं हुआ। इससे जाहिर है कि शातिर आरोपी व्यापारी की हत्या करने के बाद उनका सब कुछ ले गए हैं। पुलिस ने मामले को हत्या और अपहरण की धाराओं से जोड़ा है।