फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Missing child murdered by slitting throat in Etawah, body found buried in garbage

दर्दनाक: घर के बाहर खेल रहा मासूम अचानक हुआ गायब, पांच दिन बाद कचरे में मिली लाश; बेरहमी से काटी हुई थी गर्दन

Sat, 20 Apr 2024 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Apr 2024 09:39 AM IST
सार

इटावा में लापता बालक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव कचरे में दबा मिला। पिता ने गांव के तीन लोगों पर बलि देने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Missing child murdered by slitting throat in Etawah, body found buried in garbage
Missing child murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा के जसवंतनगर में पांच दिन से लापता बालक का शव यमुना किनारे जंगल में कचरे के ढेर में दबा मिला। उसकी गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर बलि देने की आशंका जताई है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सिरसा की मड़ैया गांव निवासी मुलायम सिंह का पुत्र ओमजी उर्फ लकड़ी (8) 14 अप्रैल की सुबह घर से बाहर खेलने गया था। जब देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास गांवों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


बालक के साथ किसी अनहोनी की आशंका पर पिता ने थाने में पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद परिजन व पुलिस बालक की तलाश में लगे थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पड़ोसी मुलायम का चचेरा भाई मुरारी खेत की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसके घर से करीब 500 मीटर दूर सुनसान स्थान पर कचरे के ढेर के आसपास तेज बदबू आ रही थी। आशंका पर उसने कचरा हटाकर देखा तो उसे बच्चे के पैर दिखाई दिए। उसने तत्काल परिजनों को बुलाया।

बच्चे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता मुलायम सिंह ने गांव के तीन लोगों पर बच्चे की बलि देने की आशंका जताई है।

 

सीओ विवेक जावला ने बताया है कि बच्चे की गला रेतकर हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को गड्ढे में छिपा दिया। पीड़ित पिता ने जिन लोगों के खिलाफ बलि देने की आशंका जताई है, वह घर में नहीं मिले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed