{"_id":"5d3755cb8ebc3e6d18102ac1","slug":"missing-businessman-from-kanpur-sent-msg-and-police-want-trace-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी से लापता कपड़ा कारोबारी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी पुलिस, साले को मैसेज भेज कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी से लापता कपड़ा कारोबारी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी पुलिस, साले को मैसेज भेज कही ये बात
Wed, 24 Jul 2019 12:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
लापता कपड़ा कारोबारी अमित केसरवानी ने अपने रिश्तेदार को रविवार देर शाम मैसेज भेजा है। इसमें उसने अपनी सलामती की बात बताते हुए लिखा है कि वह चार-पांच दिन में आ जाएगा। इसकी जानकारी के बाद पुलिस सर्विलांस की मदद से अमित की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक अमित शहर के आसपास के किसी जिले में ही है। गांधीनगर सीसामऊ निवासी अमित केसरवानी 12 जुलाई शाम साढ़े चार बजे पत्नी लक्ष्मी, बेटा आदि, यश व बेटी माही के साथ प्रयागराज जाने की बात कहकर निकला था। तब से वह परिवार सहित लापता है।

Trending Videos
कारोबारी ने चार-पांच दिन में वापस आने की कही बात बोला हम सब ठीक हैं
उसकी कार 16 जुलाई को ग्वालियर में बरामद हुई थी। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि नौबस्ता में अमित का साला धनराज रहता है। रविवार देर शाम को अमित ने धनराज को अपनी सकुशलता का एक मैसेज भेजा था। इससे साफ है कि अमित किसी परेशानी में नहीं बल्कि लापता होने की साजिश रची है।
फिर बंद किया मोबाइल
मैसेज मिलने के बाद जब धनराज ने संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला। सीसामऊ इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि जहां से मैसेज आया है, वहां की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। इससे पहले भी ग्वालियर से मैनेजर को फोन करने के बाद अमित ने मोबाइल बंद कर लिया था।