{"_id":"5ca20a8cbdec2214442483c8","slug":"misdeed-with-woman-by-forest-officer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने वन दरोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली..घर छोड़ने की बात कह जंगलों में ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने वन दरोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली..घर छोड़ने की बात कह जंगलों में ले गया
Mon, 01 Apr 2019 07:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 01 Apr 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ के बरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने वन दरोगा पर मऊ थानाक्षेत्र के रास्ते पर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी प्रथम जांच केे बाद बताया कि दुष्कर्म का आरोप एक अवैध खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर के कारण बदले की भावना से लगाया गया है।
फिलहाल सीओ मामले में अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि रविवार वह अपनी बहन से मिलने मऊ आई थी। वापसी के दौरान रास्ते में बाइक पर एक पहचान के वन दरोगा मिल गए तो उन्होंने गांव तक छोड़ने को कहकर बाइक पर बैठा लिया।

रास्ते में सड़क किनारे उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी बताया कि वन दरोगा की नर्सरी में उसका पति काम करता है। इस मामले में मऊ थानाध्यक्ष श्याम प्रताप ने बताया कि महिला के आरोपों की प्राथमिक जांच हुई है जिसमें दुष्कर्म के आरोप बेवजह लगाए गए हैं।
दरअसल महिला के पहचान के एक ग्रामीण के अवैध खनन सामग्री से लदे ट्रैक्टर को वन दरोगा ने पकड़ा था। जिसके बदले में दबाव बनाने के लिए उस ग्रामीण ने महिला के माध्यम से यह आरोप लगाया है। इस मामले में दुष्कर्म नहीं लेकिन अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत उत्पीड़न की जांच सीओ कर रहे हैं।