{"_id":"5c3dd01cbdec2273934e056b","slug":"misdeed-with-two-sisters-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहीं थी बहनें तभी दीवार फांद कर घुसे दरिंदों ने पार की हैवानियत की सारी हदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रहीं थी बहनें तभी दीवार फांद कर घुसे दरिंदों ने पार की हैवानियत की सारी हदें
Wed, 16 Jan 2019 08:02 AM IST
gaurav gaurav
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 16 Jan 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर जिले के जाजमऊ में सोमवार देर रात दबंग घर पर सो रहीं दो मौसेरी बहानों को चाकू के बल पर उठा ले गए। आरोप है कि दबंगों ने दोनों को गंगा किनारे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदे बहनों को बेहोशी की हालत में नदी किनारे छोड़ कर भाग निकले। होश आने पर किसी तरह घर पहुंची बहनों ने परिजनों को पूरी घटना बताई। पीड़ित किशाेरियों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
चकेरी के एक गांव में महिला अपनी 16 वर्षीय पुत्री तथा बहन की 15 वर्षीय बेटी के साथ सो रही थी। देर रात दो युवक दीवार फांदकर घर में घुस गए और लड़कियों से छेड़खानी करना शुरु कर दिया। जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो दोनों किशोरियों की गर्दन पर चाकू रखकर मुंह बंद कर दिया। इतना ही नहीं दरिंदे उन्हेें खींचते हुए गंगा कटरी की ओर ले गए। आरोप है कि दरिंदों ने दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया।
युवक बहनों को देर रात बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह दोनों बहनें बदहवासी की हालत में घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना सुनाई। परिजनों ने चकेरी थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित रवि व उसके साथियों पर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़त किशोरियों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मुकदमे में धारा बढ़ा दी जाएगी।