{"_id":"5f2163428ebc3e639241a4b0","slug":"misdeed-with-three-years-old-child-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हिरासत से भाग रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा, तीन साल की भतीजी से की थी हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हिरासत से भाग रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा, तीन साल की भतीजी से की थी हैवानियत
Wed, 29 Jul 2020 05:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Jul 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी ताऊ मंगलवार देर रात पुलिस हिरासत से भागने लगा तो पुलिस ने फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से आरोपी वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तीन वर्षीय बच्ची मंगलवार शाम घर में खेल रही थी। पड़ोस में ही रहने वाला बच्ची का ताऊ ईश्वरपाल (26) उसे चीज दिलाने के बहाने ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपी भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे दबोचकर पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात लगभग डेढ़ बजे सिपाही बाइक से ईश्वरपाल को मेडिकल के लिए सांडी-शाहाबाद मार्ग स्थित सीएचसी ले जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में बारिश के कारण बाइक फिसल गई। इस दौरान आरोपी ईश्वरपाल ने भागने का प्रयास किया तो सिपाही की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की फायरिंग में ईश्वरपाल के दाहिने घुटने के नीचे गोली लग गई।

पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में पीड़ित बच्ची का ऑपरेशन किया गया है और उसकी हालत नाजुक है।
एसपी ने रखी मामले पर निगरानी
सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव से घटना की जानकारी मिलने और बच्ची की हालत गंभीर होने पर एसपी अमित कुमार ने खुद निगरानी शुरू की। सांडी से हरदोई जिला अस्पताल तक रास्ता साफ रखने को वायरलस किया गया।
सभी चौकियों के प्रभारियों को रूट व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। सांडी थानाध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी गाड़ी से बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मौजूद सीओ सिटी विजय कुमार राना ने चिकित्सकों से उपचार शुरू कराया। इसके बाद एसपी भी जिला अस्पताल पहुंच गए और हालत नाजुक होने का पता चलने पर लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा। इसके बाद एंबुलेंस से बच्ची को लखनऊ भेजा गया।