फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with teenager in chitrakoot

हैवानियत की हदें पार: अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपियों के चंगुल से छूट घर पहुंची किशोरी ने बताई दास्तां

Tue, 15 Jun 2021 11:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Jun 2021 11:15 AM IST
सार

किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
misdeed with teenager in chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में रास्ते से किशोरी को अगवाकर एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। अन्य दो आरोपियों ने अश्लीलता कर इस काम में मुख्य आरोपी की मदद की।
विज्ञापन


12 घंटे बाद किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को व्यथा बताई। किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि रविवार की शाम को उसकी 15 साल की बेटी घर के बाहर खड़ी थी तभी वहां से बोलेरो से गुजरे गांव का ही वसंतलाल और उसके दो साथी अतुल कुमार व रतीपाल ने बोलेरो रोककर उसे जबरन बोलेरो में बैठाकर गांव के बाहर ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी के घर ले जाकर एक आरोपी ने उसके साथ रात में दुष्कर्म किया। अन्य दोनों आरोपियों ने उसकी मदद की। इसके बाद सोमवार की सुबह वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर गांव आ गई। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही तीनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed