{"_id":"5e04f74f8ebc3e87ec80000c","slug":"misdeed-with-teen-girl-after-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट
Thu, 26 Dec 2019 11:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 23 दिसंबर की शाम खेत गई किशोरी को पिकअप चालक अगवा कर ले गया। आरोप है कि चालक ने लखनऊ ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। दूसरे दिन उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) 23 दिसंबर की शाम खेत में शौच गई थी। किशोरी के मुताबिक वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पिकअप लेकर गुजरे अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मीनापुर निवासी सुधीर शुक्ला पुत्र सुरेश शुक्ला ने उसे खींचकर पिकअप में बैठा लिया।
देर रात किशोरी के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पीड़िता ने बताया कि रात में उसे लखनऊ में किसी स्थान पर ले जाकर चालक ने दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह आरोपी उसे गांव के बाहर छोड़ गया। बदहवास घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
पीड़ित के पिता ने उसे कोतवाली ले जाकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण, पाक्सो आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। गुरुवार को पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।