फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   misdeed with real sisters, Mother said raped after kidnapping, Police Station said matter of love affair

सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म: मां बोली- अपहरण कर किया कुकृत्य, थानाध्यक्ष बोले- प्रेम प्रसंग का है मामला

Tue, 25 Jul 2023 06:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Jul 2023 06:40 PM IST
सार

Banda Crime: थानाध्यक्ष बदौसा विजय कुशवाहा ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। महिला की पुत्रियों का प्रेम प्रसंग एक युवक से चलता है। मां द्वारा डांटने पर दोनों पुत्रियां खुद छप्पर तोड़कर घर से चली गई थीं। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था।

विज्ञापन
misdeed with  real sisters, Mother said raped after kidnapping, Police Station said matter of love affair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों किशोरियों की मां ने गांव के पांच लोगों पर यह आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि थाना पुलिस ने उनकी पुत्रियों को अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया और अब सुलह का दबाव बना रही है।

विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 जुलाई की रात उसकी 15 वर्षीय व 14 वर्षीय पुत्रियां घर में सो रही थीं। तभी गांव के चार लोग व एक अज्ञात व्यक्ति घर का छप्पर तोड़कर अंदर घुस आए और दोनों पुत्रियों का अपहरण कर ले गए। उन्होंने दोनों पुत्रियों से बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

उसने थाने में सूचना दी, तो पुलिस ने अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दोनों पुत्रियों को बरामद कर लिया। थाने में चारों आरोपियों और उनके अभिभावकों को बुलाया गया। वहां पुत्रियों का मनचाहा वीडियो बनाकर सुलह कराने का दबाव बनाया गया। महिला ने चारों आरोपियों और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।  साथ ही, कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों खुद छप्पर तोड़कर घर से चली गई थीं
थानाध्यक्ष बदौसा विजय कुशवाहा ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। महिला की पुत्रियों का प्रेम प्रसंग एक युवक से चलता है। मां द्वारा डांटने पर दोनों पुत्रियां खुद छप्पर तोड़कर घर से चली गई थीं। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। उन्हें समझा बुझाकर उनके बयान का वीडियो बनाकर मां की सुपुर्दगी में दिया गया था। महिला जो भी आरोप लगा रही है वह गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed