{"_id":"617d7d1ba969122c4507d877","slug":"misdeed-with-headmistress-in-kannauj-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: प्रधानाध्यापिका को शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया दुष्कर्म, फेसबुक पर कमेंट से हुई थी दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: प्रधानाध्यापिका को शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया दुष्कर्म, फेसबुक पर कमेंट से हुई थी दोस्ती
Sat, 30 Oct 2021 10:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:51 PM IST
सार
कन्नौज जिले में प्रधानाध्यापिका संग दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानाध्यापिका को फेसबुक के जरिए प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा देकर सिपाही ने कई साल तक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये हड़प लिए। अब पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर सिपाही, उसकी पत्नी और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तालग्राम थाना इलाके के एक गांव की युवती ने बताया कि वह विकास खंड तालग्राम के कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात है। वर्ष 2018 में बुलंदशहर के थाना गिझौरी, अल्लीगंज निवासी जसवंत सिंह से फेसबुक पर कमेंट के माध्यम से पहचान हो गई।
22 अक्तूबर 2018 को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। वह शारीरिक शोषण और दुष्कर्म करने लगा। चार लाख के जेवर और 10 लाख रुपये का लोन कराकर हड़प लिया। क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी कब्जे में कर लिए। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिता से 70 हजार नगद ले लिए।

50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये 14 माह तक लेता रहा। लोन की किस्तें भी वही भर रही हैं। शादी की बात पर हीलाहवाली करने लगा।
तंग आकर जसवंत सिंह के भाई अमरजीत से कहा तो वह दो अक्तूबर 2020 को समझौते के लिए घर आए। समझौते का आश्वासन देकर उन्होंने भी दुष्कर्म किया।
तंग आकर जसवंत सिंह के भाई अमरजीत से कहा तो वह दो अक्तूबर 2020 को समझौते के लिए घर आए। समझौते का आश्वासन देकर उन्होंने भी दुष्कर्म किया।
समझौता नहीं हुआ तो अमरजीत ने कहा कि जसवंत पुलिस में सिपाही है। उसकी पत्नी श्रृति प्रभा उर्फ शिवानी अभी जीवित है। अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। तुमे झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। कुछ नहीं कर पाओगी।
पुलिस ने जसवंत, अमरजीत और षड़यंत्र मेें शामिल श्रृति प्रभा उर्फ शिवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंचार्ज थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच सदर सीओ शिव प्रताप सिंह कर रहे हैं।