{"_id":"5d6d27928ebc3e016a18065d","slug":"misdeed-with-girl-in-mahoba-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्रहीन किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पढ़कर उड़े परिजनों के होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेत्रहीन किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पढ़कर उड़े परिजनों के होश
Mon, 02 Sep 2019 09:31 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Sep 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के एक गांव में नेत्रहीन किशोरी से दुष्कर्म किए जाने के बाद गर्भ ठहर जाने का मामला उजागर हुआ है। किशोरी के पेट में दर्द होने पर जिला अस्पताल पहुंची मां ने जब जांचे व अल्ट्रासाउंड कराया तो पुत्री के पेट में चार माह का गर्भ निकला। पीड़िता ने अज्ञात युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी है।
कोतवाली चरखारी के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी नेत्रहीन है। पिता की मौत के बाद उसकी मां मेहनत मजदूरी का काम करती है जबकि चार भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते है। चार माह पूर्व जब मां मजदूरी करने चली गई तभी दबंग ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आंखों से दिखाई न देने के चलते युवक कौन और कहां का निवासी है यह किशोरी नही समझ सकी। आरोपी द्वारा धमकी दिए जाने पर उसने किसी से कुछ नही बताया।
पेट में तेज दर्द होने पर सोमवार को नेत्रहीन किशोरी ने मां को बताया। तब मां उसे जिला अस्पताल लाई। जहां अल्ट्रासाउंड व जांच होने पर डाक्टरों ने किशोरी के पेट में चार माह का गर्भ होने की पुष्टि की। जिसके बाद मां के होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि डर के चलते उसने किसी से कुछ नही बताया।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने से गर्भ ठहरने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। मामले में कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि अभी तक उनके पास किसी तरह की तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।