फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with girl in mahoba

तुम से शादी करूंगा बोल बनाए शारीरिक संबंध फिर दो बार कराया गर्भपात, युवती पहुंची पुलिस के पास

Mon, 01 Apr 2019 08:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Apr 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
misdeed with girl in mahoba
युवती के साथ दुष्कर्म (फाइल फोटाे)

महोबा के एक मोहल्ले में युवती को शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण किए जाने का मामला उजागर हुआ है। शादी से इंकार करने से परेशान युवती ने सोमवार को शहर कोतवाली में युवक पर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


युवती ने दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है। शहर के एक मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवती ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका दूसरे मोहल्ले के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया।
विज्ञापन


 

जिसके बाद शादी का झांसा देकर युवक एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप लगाया कि इस दौरान उसका दो बार गर्भपात कराया गया। अब शादी करने की बात कहने पर युवक इंकार कर रहा है। जिससे वह परेशान है और न्याय के लिए इधर- उधर भटक रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक के परिजन उस पर दबाव बना रहे हैं।

पीड़िता ने मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। शहर कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि मामला पुराना है। कुछ वर्ष पहले युवती की शादी छतरपुर में हुई थी। उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। तब से वह शहर में रह रही थी। मामले की पूरी जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed