फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with girl in lucknow for three days

यूपी: तीन दिन बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, मां ने बताया लखनऊ ले जाकर बेटी संग किया गलत काम

Thu, 25 Jun 2020 10:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 25 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
misdeed with girl in lucknow for three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सफीपुर कस्बे की एक महिला ने मोहल्ले में ही रहने वाले युवक पर अपनी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और लखनऊ में बंधक बनाकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करा, आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


सफीपुर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मोहल्ले का युवक 16 जून को उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर लखनऊ ले गया। तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद 18 जून की शाम उसे कस्बे के बाहर शारदा नहर ब्रांच के पास छोड़कर भाग निकला। बताया कि आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। कोतवाल अशोक पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed