{"_id":"5f0ee69d7e93ba397d37e378","slug":"misdeed-with-girl-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः छत में सो रही किशोरी संग दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, शिकायत करने पर दी थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः छत में सो रही किशोरी संग दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, शिकायत करने पर दी थी जान से मारने की धमकी
Wed, 15 Jul 2020 04:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 15 Jul 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
फर्रुखाबाद में घर में घुसकर मंगलवार रात को ठेली दुकानदार ने परिवार के साथ छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पर मां ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। किशोरी का बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पुत्र को भी हिरासत में ले लिया।
किशोरी ने बताया कि शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में मंगलवार रात 13 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ छत पर सो रही थी। रात में पड़ोसी ठेली चालक अनिल उर्फ झम्मन छत पर पहुंच गया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी को दुष्कर्म के बाद किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को किशोरी ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। इस पर मां ने परिवार के अन्य लोगों के साथ कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने अनिल उर्फ झम्मन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
महिला दरोगा सीमा पटेल ने किशोरी के बयान दर्ज किए। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अनिल उर्फ झम्मन व उसके पुत्र को पकड़ लिया। एसएसआई रामसेवक वर्मा ने घटना स्थल की निरीक्षण किया। कोतवाल जयप्रकाश पाल ने बताया कि आरोपी के पुत्र को पहले दबाव बनाने के लिए पकड़ा था। उसको पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।