फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with girl after that firing at the house

किशोरी से दुष्कर्म के बाद घर में घुसकर मारपीट विरोध करने पर की फायरिंग, गांव में फैल गई दहशत

Tue, 29 Oct 2019 07:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 29 Oct 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
misdeed with girl after that firing at the house
किशोरी से दुष्कर्म के बाद घर में घुसकर मारपीट विरोध करने पर की फायरिंग - फोटो : Amar Ujala Graphics
फर्रुखाबाद के एक गांव में एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखपुकार पर पहुंची मां व भाभी ने विरोध किया। इस पर युवक ने अपने साथी के साथ किशोरी के घर में घुसकर मारपीट कर फायरिंग की। इससे गांव में दहशत फैल गई। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो एक युवक ने एडीजी से ट्विटर पर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन


एडीजी के आदेश पर सक्रिय हुई पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी एक किसान की 15 वर्षीय बेटी दिवाली वाली शाम को घर से कुछ दूरी पर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। वहां गांव के शिवम ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने घर पर शिकायत करने की बात कही और हैंडपंप से चल दी। तभी युवक ने उसे अपने जानवरों के बांधे जाने वाले बाड़े में खींच लिया।
विज्ञापन

वहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखपुकार करने पर उसकी मां व भाभी पहुंच गई। दोनों ने किशोरी की हालत देखकर उन्होंने विरोध कर हंगामा कर दिया। इस पर शिवम वहां से भाग गया। कुछ देर बाद वह गांव के ही अपने साथी राजू के साथ किशोरी के घर में घुस गया। वहां परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। चीखपुकार पर ग्रामीणों को आता देख युवक फायरिंग करते हुए भाग गए।

परिजनों ने यूपी 100 व थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पर कोई पुलिस कर्मी गांव नहीं पहुंचा। इस पर गांव के एक युवक ने एडीजी प्रेमप्रकाश व आईजी मोहित अग्रवाल को ट्विटर पर मामले की जानकारी दी। इस पर दोनों अधिकारियों ने एसपी को तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने गांव के शिवम व राजू के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी। पर कोई आरोपी हाथ नहीं आया। थानाध्यक्ष पूनम जादौन ने बताया कि दरोगा उदवीर व महिला सिपाही को भेजकर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया था। पर किशोरी के परिजनों ने भाई दूज की वजह से आने से इनकार कर दिया। कहा है कि किशोरी का मेडिकल वह बुधवार को कराएंगे। दुष्कर्म के दोनों आरोपी खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed