फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with four year old girl in kanpur

65 साल के वृद्ध ने 4 साल की बच्ची से की दरिंदगी, खून से लथपथ मासूम ने मां को बताया तो निकल पड़े आंसू

Thu, 04 Jul 2019 11:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
misdeed with four year old girl in kanpur
चार साल की बच्ची से दरिंदगी

कानपुर में झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पान मसाला लाने के बहाने एक 4 साल की मासूम को 65 साल के बुजुर्ग ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। दुष्कर्म के बाद खून से लथपथ बच्ची जब मां के सामने पहुंची तो उसने पूरी बात बताई। जिसे सुन मां की आंखों से आंसू छलक उठे। 

विज्ञापन


नौबस्ता में चार साल की बच्ची से बुजुर्ग मकान मालिक ने दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिता के मुताबिक वह परिवार समेत गंगाराम लोधी (65) के मकान में किराये पर रहता है। 29 जून की शाम गंगाराम ने पान मसाला लाने के बहाने बेटी (4) को कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

खून से लथपथ बेटी अपने कमरे में पहुंची तो मां के पूछने पर आपबीती बताई। उन्होंने गंगाराम को पकड़ा तो आरोपी ने इलाज कराने और मुंहमांगी रकम देने का लालच दिया। इसी बीच भांजी संग दरिंदगी की जानकारी पर घर पहुंचे मामा ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है।

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास  
वहीं कानपुर के बर्रा में पांच साल की बच्ची से पड़ोसी अधेड़ ने दुष्कर्म की कोशिश की। पिता ने बताया कि बुधवार शाम उनकी बेटी बच्चों संग घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 50 वर्षीय दिनेश शर्मा उसे बहाने से अपने कमरे में ले गया, जहां दुष्कर्म का प्रयास किया।

तब तक उसकी तलाश करते हुए उसकी दादी वहां पहुंच गई और शोर मचाया। आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed