फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with five year old girl in chitrakoot

यूपी: पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, मोहल्ले के ही किशोर ने अपने कमरे में ले जाकर बनाया शिकार

Sun, 04 Aug 2019 07:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Aug 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
misdeed with five year old girl in chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट में घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम बालिका के साथ मोहल्ले के ही एक किशोर ने दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला अतिसंवेदनशील होने पर मासूम बालिका का रातो रात मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
विज्ञापन


मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले का है। शनिवार की देर शाम को मोहल्ले का एक व्यापारी अपने घर के पास की ही दुकान में था उसकी पांच साल की पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच मोहल्ले का ही किशोर घर के बाहर खेलते समय बालिका को साथ लेे गया।
विज्ञापन


 

लिस ने आरोपी को पकड़ा, मासूम का कराया डाक्टरी परीक्षण

अपने घर के एक कमरे के अंदर ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया और उसके बाद रक्तरंजित अवस्था में बालिका को छोड़ दिया। जैसे की बालिका घर पहुंची तो उसकी स्थिति देखकर परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने बालिका से पूछा तो उसने पूरे मामले की जानकारी दी।  दुष्कर्म मामले की जानकारी होते ही पूरे घर में हड़कंप मच गया।

आसपास के लोग भी सकते में आ गए। तत्काल परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण तुरंत कोतवाली टीम पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी के बाद आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। रात को ही पुलिस ने  पीड़ित बालिका का डाक्टरी परीक्षण कराया है।

सूत्रों की मानें तो डाक्टरी रिपोर्ट में मासूम के शरीर में कई जगह खरोंच व चोट के निशान मिले हैं। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई और मासूम का डाक्टरी परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed